फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Seven-day-old bodies of a husband and wife were found in Indore; the husband was paralyzed and the wif

Indore News: इंदौर में घर में कई दिनों से बंद थे दंपती के शव, पत्नी बाथरूम में पड़ी मिली तो पति बिस्तर पर मृत

Thu, 18 Dec 2025 04:13 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 18 Dec 2025 04:13 PM IST
सार

इंदौर के लसुड़िया क्षेत्र के एक मकान से पति पत्नी के शव पुलिस ने बरामद किए हैं। मौत की वजह पता नहीं चली, लेकिन दोनो ही बीमार थे। पति को लकवा था और बिस्तर पर था। पत्नी को पड़ोसियों ने दस दिन पहले घर के बाहर देखा था। 

विज्ञापन
Indore: Seven-day-old bodies of a husband and wife were found in Indore; the husband was paralyzed and the wif
इंदौर में एक घर से दंपती का शव मिला, जिनकी मौत कई दिन पहले हो चुकी थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के लसुड़िया क्षेत्र के एक मकान से पुलिस ने पति व पत्नी के शव बरामद किए हैं। उनके शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। आसपास के लोगों को जब मकान से बदबू आने लगी तो पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर देखा तो पत्नी का शव बाथरूम में मिला और पति का शव बिस्तर पर था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है, ताकि मौत का वास्तविक कारण पता चल सके।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम कन्हैयालाल परनवाल है, जबकि पत्नी का नाम स्मृति था। छह माह पहले लकवा होने के कारण कन्हैयालाल बिस्तर पर थे। पत्नी स्मृति की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं रहती थी। दोनों के न तो इंदौर में ज्यादा रिश्तेदार थे और न ही वे किसी से ज्यादा बातचीत करते थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- तीन साल का प्यार और खौफनाक अंत, प्रेमिका से फोन पर बात की और लगा ली फांसी
विज्ञापन
विज्ञापन


दस दिन पहले स्मृति को देखा था
पड़ोसियों ने बताया कि एसआईआर फॉर्म के लिए कर्मचारी काॅलोनी में आए थे तो स्मृति को दस दिन पहले देखा था। उसके बाद वह नजर नहीं आई। घर का दरवाजा भी बंद ही रहता था। गुरुवार सुबह जब घर से बदबू आई तो रहवासियों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। अफसरों को कहना है कि कमरे से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। मौत की वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगी। पड़ोसियों ने बताया कि कन्हैयालाल 9 साल पहले काॅलोनी में रहने आए थे। वे पीथमपुर की कंपनी में जाॅब करते थे। बीमार होने का कारण उन्होंने जाॅब छोड़ दी थी। लकवा होने के कारण वे बिस्तर पर थे। पत्नी स्मृति उनकी देखभाल करती थी। कन्हैयालाल मूलत: आजमगढ़ के हैं। उनके रिश्तेदारों को इसकी सूचना दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed