फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Seminar on career courses of American and French universities, efforts made for better career.

Indore: अमेरिका और फ्रांस की यूनिवर्सिटी के करियर कोर्सेस पर सेमिनार, बेहतर करियर के लिए किया गया प्रयास

Thu, 08 Feb 2024 07:51 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 08 Feb 2024 07:51 PM IST
सार

मेडिकल, नर्सिंग, डेंटल और फार्मा क्षेत्र में विदेशों में मौजूद विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी देने के लिए इंदौर में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। छात्रों को शिक्षा के नए अवसरों की जानकारी दी। 

विज्ञापन
Indore: Seminar on career courses of American and French universities, efforts made for better career.
इंदौर में आयोजित सेमिनार में पहुंचे छात्र। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर के छात्रों के लिए विदेशों की यूनिवर्सिटी में बेहतर करियर के विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें मेडिकल, नर्सिंग, डेंटल और फार्मा क्षेत्र में विदेशों में मौजूद विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी दी गई। भारत में रहते हुए यूएसए और जर्मनी के कोर्सेस करने के बारे में छात्रों को बताया गया।
विज्ञापन


अतिथि डॉ. तुषार विनोद देवरस ने कहा कि हम यहां ऐसे नए कोर्सेस डिजाइन करेंगे। विदेशी यूनिवर्सिटी की तर्ज पर इसमें सबसे ज्यादा रिसर्च और भविष्य की शिक्षा नीति के आधार पर इन कोर्सेस को बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भारत की शिक्षा में अब रिसर्च पर सबसे ज्यादा फोकस कर रहे हैं। भारत की मेडिकल शिक्षा में आज कई नए बदलाव देखने को मिल रहे हैं। अब शिक्षा में रिसर्च के जरिए हम नई पीढ़ी को और बेहतर बनाना चाहते हैं। भारत में आप मेडिकल या नर्सिंग की पढ़ाई करते हुए भी अमेरिका और फ्रांस की यूनिवर्सिटी के कोर्सेस आसानी से कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नर्सिंग के साथ स्पोर्ट्स इंज्युरी से जुड़े प्रोफेशनल्स की विदेशों में सबसे ज्यादा डिमांड है। हर फील्ड के स्पेशलिस्ट कोर्सेस कर आप अपने करियर को नई ऊंचाइयां दे सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed