फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: School children quarreled, fourth class child attacked his leg with a rounder

Indore: स्कूली बच्चे झगड़े, चौथी क्लास के बच्चे ने राउंडर से पैर पर किए वार

Sun, 26 Nov 2023 08:23 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 26 Nov 2023 08:23 PM IST
सार

बच्चे के पैरों की स्थिति देख परिजनों ने जब पूछताछ की तो उसने घटना बताई। इसके बाद परिजन स्कूल प्राचार्य से मिले तो उन्होंने छुट्टी के बाद दोषी छात्रों पर एक्शन लेने की बात कही।

विज्ञापन
Indore: School children quarreled, fourth class child attacked his leg with a rounder
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

एरोड्रम क्षेत्र के एक स्कूल में चौथी क्लास के बच्चों के बीच हुई एक घटना ने बता दिया कि आजकल बच्चे कितने हिंसक हो गए है। आपसी विवाद में चौथी कक्षा के एक छात्र ने अपने साथी के पैर पर राउंडर से छेद कर दिए। मामला पुलिस तक पहुंचा है।

विज्ञापन

घटना का शिकार हुआ बच्चा गरिमा विद्या विहार की चौथी कक्षा में पढ़ता है। उसका कक्षा में अपने तीन साथियों से विवाद हुआ था। इसके बाद तीनों छात्रों ने बच्चे की पिटाई कर दी और एक छात्र ने तो राउंडर से बच्चे के पैरों में कई वार कर दिए। इससे उसके पैर में खून भी निकलने लगा। बच्चे के पैरों की स्थिति देख परिजनों ने जब पूछताछ की तो उसने घटना बताई। इसके बाद परिजन स्कूल के प्राचार्य से मिले तो उन्होंने छुट्टी के बाद दोषी छात्रों पर एक्शन लेने की बात कही।
विज्ञापन

घटना की गंभीरता को देखते हुए परिजन एरोड्रम थाने भी पहुंचे और शिकायती आवेदन दिया। अब घायल बच्चे का पुलिस मेडिकल कराएगी। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपको बता दें, इससे पहले पूर्वी क्षेत्र के भी एक नामचीन स्कूल के छात्रों ने सरिए से एक छात्र की पिटाई कर दी थी। इससे छह माह पहले जंजीरवाला चौराहा के समीप विवेकानंद स्कूल में एक स्कूली छात्र ने चाकू मारकर छात्र की हत्या कर दी थी।


 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed