फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore's youth went for a walk with friends, drowned in Narmada river during bath.

Indore: दोस्तों केे साथ घूमने गया इंदौर का युवक स्नान के दौरान नर्मदा नदी में डूबा

Sun, 28 May 2023 08:40 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 28 May 2023 08:40 PM IST
सार

 इंंदौर निवासी हर्ष पिता र्कीर्ति कश्यप  तीन दोस्तों के साथ घाट पर बैठा हुआ था। कुछ देर बाद सभी दोस्त नदी में नहाने उतरे। हर्ष को तैरना नहीं आता था। वह घाट की सीढ़ी पर खड़ा हो गया। सीढ़ी पर काई जमी थी। अचानक उसका पैर फिसला और वह नदी में जा गिरा।

विज्ञापन
Indore's youth went for a walk with friends, drowned in Narmada river during bath.
हादसे के बाद नर्मदा घाट पर भीड़। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में रहने वाला युवक महेश्वर में नर्मदा नदी में स्नान के दौरान डूब गया। वह घाट के किनारे पर नहा रहा था। तभी अचानक उसका पैर फिसला और वह गहरे पानी में चला गया। गोताखोरों की मदद से युवक के शव को नदी से निकाला गया। वह अपने दोस्तों के साथ दोपहर में महेश्वर आया था।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक इंंदौर निवासी हर्ष पिता र्कीर्ति कश्यप अपने तीन दोस्तों के साथ घाट पर बैठा हुआ था। कुछ देर बाद सभी दोस्त नदी में नहाने उतरे। हर्ष को तैरना नहीं आता था। वह घाट की सीढ़ी पर खड़ा हो गया। सीढ़ी पर काई जमी थी। अचानक उसका पैर फिसला और वह नदी में जा गिरा।

विज्ञापन


वह मदद के लिए चिल्लाने लगा, लेकिन दोस्त उससे दूर थे, वे उसे बचाने जाते, तब तक वह गहरे पानी में जा चुका था। उसकी मदद के लिए गोताखोर भी उतरे, लेकिन उन्हें हर्ष नहीं मिला। पंद्रह मिनिट के बाद गौताखोरों ने हर्ष को खोजा और अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद इंदौर से युवक के परिजन भी पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के इंतजाम नहीं

महेश्वर घाट पर प्रतिदिन हजारों पर्यटक आते है। घाट पर पानी काफी गहरा है और घाट के नीचे का हिस्सा खोखला हो चुका है। कई बार नदी में तैरने वाले घाट के नीचे पहुंच जाते है और फिर फंस जाते है। घाट पर पर्याप्त सूचना बोर्ड नहीं लगे हैै। बाहर से आने वाले लोगों को पानी की गहराई का पता नहीं चल पाता है। इस कारण अक्सर हादसे होते है। महेश्वर नर्मदा नदी में सालभर में पांचवी बार हादसा हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed