फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore's man died due to drowning in Narmada river, five people drowned in a month

Indore: नर्मदा नदी में डूबने से फिर इंदौर के व्यकि्त की मौत, एक माह में पांच लोग डूबे

Sun, 23 Apr 2023 07:41 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 23 Apr 2023 07:41 PM IST
सार

पिछले एक माह से महेश्वर में नर्मदा नदी में डूबने से 5 लोगों की मौत हो चुकी है। घाट पर सुरक्षा के खास इंतजाम नहीं होने से आए दिन पर्यटकों को गहरे पानी की जानकारी नहीं होती है। इसके बाद वे हादसे का शिकार हो जाते है।

विज्ञापन
Indore's man died due to drowning in Narmada river, five people drowned in a month
हादसे में मृत व्यक्ति - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

निमाड़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल महेश्वर मेें नर्मदा नदी मेें डूबने से रविवार को फिर इंदौर के एक व्यकि्त की मौत हो गई। वे अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए महेश्वर गए थे। घाट पर पैर फिसलने के कारण वे गहरे पानी में चले गए थे।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृतक का नाम सुनिल पिता कालूराम अग्रवाल उम्र 54 निवासी 31 रेडियो कालोनी, इन्दौर है। पानी में डूबने से मौत हो गई। सुनील अपने दस दोस्तों के साथ सुबह महेश्वर तट पर पहुंचे थे। स्नान के बाद सुनील नहीं दिखा तो पहले तो उसे घाट पर ढूंढा।

विज्ञापन

जब वे नहीं मिला तो दोस्त गुमशुदगी दर्ज करने थाने पर पहुंचे। टीआई पंकज तिवारी ने घाट के सीसीटीवी फुटेज खंगालने, लेकिन वे घाट से बाहर जाते नहीं दिखे। जिस स्थान पर सुनील स्नान कर रहे थे। गोताखोरों ने वहां उन्हें खोजा तो शव पानी में डूबा मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डूबने से एक माह में पांचवीं मौत

पिछले एक माह से महेश्वर में नर्मदा नदी में डूबने से 5 लोगों की मौत हो चुकी है। घाट पर सुरक्षा के खास इंतजाम नहीं होने से आए दिन पर्यटकों को गहरे पानी की जानकारी नहीं होती है। इसके बाद वे हादसे का शिकार हो जाते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed