फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore's langar will be organized in Amar Nath Yatra, more than two thousand devotees will leave

Indore: अमर नाथ यात्रा में लगेगा इंदौर का लंगर, दो हजार से ज्यादा भक्त होंगे रवाना

Fri, 30 Jun 2023 03:39 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 30 Jun 2023 03:39 PM IST
सार

अमर नाथ यात्रियों के लिए इंदौर केे व्यापारियों ने एक ट्रक खाद्यान सामग्री भेजी है। जिसमें पोहा, दाल, चावल आटा भेजा गया हैै। सेवादार संदीप गोयल ने बताया कि इंदौर से अमर नाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के रहने के लिए भी वहां व्यवस्था की गई।

विज्ञापन
Indore's langar will be organized in Amar Nath Yatra, more than two thousand devotees will leave
अमरनाथ यात्रियों के लिए दाल बाटी भी लंगर में बनी। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

1 जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा को लेकर इंदौर में भी उत्साह हैै। इंदौर से दो हजार से ज्यादा यात्री इस यात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने अपने रजिस्ट्रेशन भी करवा लिए है। 800 लोगों को एक जत्था अेाम जटाशंकर पारमार्थिक संघ लेकर जाएगा, जो भक्तों को अमरनाथ यात्रा के साथ वैष्णोदेवी, नेपाल और अयोध्या भी ले जाएगा। इसके अलावा अलग-अलग जत्थों से अमरनाथ यात्री रवाना होंगे। अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों को इंदौरी पोहा और मालवा निमाड़ का स्वाद भी चखने को मिलेगा। मनकामेश्वर कांटाफोड़ मंदिर की तरफ से एक लंगर बालटाल में लगाया गया है।

विज्ञापन

इसके लिए इंदौर केे व्यापारियों ने एक ट्रक खाद्यान सामग्री भेजी है। जिसमें पोहा, दाल, चावल, आटा, तेल, घी व अन्य सामग्री भेजी गई है।  सेवादार संदीप गोयल ने बताया कि इंदौर से अमर नाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के रहने के लिए भी वहां व्यवस्था की गई,जो पूरी तरह निशुल्क रहेगी। इंदौर के यात्री तीन दिन तक टेंटों में रह सकेंगे। लंगर 1 जुलाई से यात्रा समाप्त होने तक संचालित होगा। उसके संचालन के लिए भी एक टीम बालटाल पहुंच चुकी है।

विज्ञापन

एम्बुलैंस भी रहेगी तैनात

यात्रा के दौरान कई यात्रियों की तबीयत खराब होती है और उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए वाहनों का अभाव रहता है। इसे देखते हुए इंदौर के शिव भक्तों ने वहां एक एम्बुलैंस का इंतजाम भी किया है, जो 24 घंटे बालटाल में तैनात रहेगी। अमरनाथ यात्रा में कचरे के निपटान का जिम्मा इंदौर के स्टार्टअप स्वाहा को मिला है। सफाई के साथ स्वाहा की टीम एक लंगर की संचालित कर रही है, जो नाश्ते में इंदौरी पोहेे यात्रियों को देगी। इसके अलावा भोजन के मेन्यू में दाल बाटी भी शामिल हैै।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed