फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore's 3R model praised in U-20 summit, Minister Puri said- Foreigners like the cleanliness of Indore

Indore: यू-20 समिट में इंदौर के थ्री आर माॅडल की तारीफ,मंत्री पुरी बोलेे-विदेशियों को इंदौर की सफाई पसंद

Sat, 08 Jul 2023 08:52 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 08 Jul 2023 08:52 PM IST
सार

इंदौर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने भी सम्मेलन में हिस्सा लिया। उन्होंने इंदौर शहर की स्वच्छता व सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सहित विभिन्न नवाचारों से अवगत कराया। भार्गव ने कहा कि इंदौर पूरे विश्व में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का मॉडल है।

विज्ञापन
Indore's 3R model praised in U-20 summit, Minister Puri said- Foreigners like the cleanliness of Indore
सम्मेलन में संबोधित करते मेयर भार्गव। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

गुजरात के अहमदाबाद में जी-20 अंतर्गत शुरू हुए यू-20 महापौर शिखर सम्मेलन में इंदौर के स्वच्छता माॅडल की प्रशंसा हुई। सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि इंदौर में थ्री आर (रीड्यूज, रीयूज और रिसायकल) को अभियान चलाकर प्रभावी बनाया गया है, यहीं कारण है कि इंदौर की सफाई विदेशियों को पसंद आ रही है और विदेशियों के प्रतिनिधि मंडल भी इंदौर माॅडल के अवलोकन की मंशा रखते है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भारत के सबसे स्वच्छ शहर के नाम से संबोधित करते हुए इंदौर की प्रशंसा कर नवाचारों को सराहा।

विज्ञापन

इस सम्मेलन में दुनियाभर के 57 प्रतिनिधियों सहित भारत के 35 शहरों के प्रतिनिधि व प्रतिभागी भी शामिल हुए। इनमें 45 महापौर व उपमहापौर भी शामिल है।इंदौर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने भी सम्मेलन में हिस्सा लिया। उन्होंने इंदौर शहर की स्वच्छता व सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सहित विभिन्न नवाचारों से अवगत कराया।

विज्ञापन


भार्गव ने कहा कि इंदौर पूरे विश्व में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का मॉडल है। हम हर दिन, 600 मैट्रिक टन सॉलिड वेस्ट को प्रोसेस कर रहे हैं जो कि अनेक उद्योगों और कारखानों में ऊर्जा के स्त्रोत की तरह उपयोग किया जा रहा है। हम हर दिन लगभग 550 मैट्रिक टन गीले कचरे से बायोगैस उत्पन्न कर रहे है। 600 मेगा वॉट बिजली की आपूर्ति के लिए हमने हर घर सोलर अभियान शुरू किया है। इसमें हमें जनता की सहभागिता मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर भार्गव के समक्ष फ्रांस, दुबई सहित अन्य देशों के प्रतिनिधियों ने इंदौर आने की इच्छा जाहिर की। मेयर ने विदेशी प्रतिनिधियों को इंदौर आमंत्रित किया। इस सम्मेलन के बाद कुछ देशों के प्रतिनिधि इंदौर की स्वच्छता व सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सहित विभिन्न नवाचारों को देखने आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed