फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Runners ran 21 kilometers in Indore, Minister Vijayvargiya said - city residents should adopt a clean

Indore: इंदौर में 21 किलोमीटर दौड़े रनर्स, मंत्री विजयवर्गीय ने कहा- स्वच्छ जीवनशैली अपनाएं शहरवासी

Sun, 02 Feb 2025 12:15 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 02 Feb 2025 12:15 PM IST
सार

मैराथन के लिए सुबह कई मार्गों का ट्रैफिक परिवर्तित किया गया था, हालांकि सुबह 9 बजे तक मैराथन समाप्त हो गई, इसलिए ट्रैफिक ज्यादा बाधित नहीं हुआ। धावकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था जिमखाना मैदान, पीसी सेठी अस्पताल के समीप की गई थी।

विज्ञापन
Indore: Runners ran 21 kilometers in Indore, Minister Vijayvargiya said - city residents should adopt a clean
मैराधन में शामिल हुए हजारों धावक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में रविवार सुबह स्वस्थ्य जीवन शैली और समानता का संदेश देने के लिए हजारों धावक दौड़े। 21 किलोमीटर की इस मैराथन में बच्चे, बुर्जुग, महिलाएं भी शामिल थे। इस बार मैराथन की धीम महिलावर्ग को समर्पित करते हुए ‘रन फाॅर हर’ रखी गई थी। नेहरु स्टेडियम से शुरू हुई दौड़ में तीन, पांच, दस और 21 किलोमीटर तक धावक दौड़े। धावकों के पैरों में इलेक्ट्राॅनिक चीप लगाई गई थी। उसकी मदद से रनिंग टाइम रिकार्ड होता रहा।

विज्ञापन


स्टेडियम से यशवंत क्लब, रीगल, राजवाड़ा होते हुए फिर धावक फिर स्टेडियम पहुंचे। इस मौके पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर स्वच्छता के मामले में नंबर वन है।

विज्ञापन

 

अब बेहतर स्वास्थ्य और फिटनेस के मामले में भी पूरे देश में संदेश दे रहा है। शहर की सेहत का ख्याल रखने की जिम्मेदारी भी हमारी है। शहर की आबो हवा को ठीक रखने के लिए भी हमें ध्यान देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस तरह के आयोजन बेहतर जीवशैली के लिए प्रेरित करते है। उन्होंने कहा कि जब हम दौड़ते है तो शरीर स्वस्थ्य रहता है। हमारा उद्देश्य अपने साथ दोस्तों और पड़ोसियों को स्वस्थ्य रखने का होना चाहिए।

 

घुटने की सर्जरी करा चुके लोग भी दौड़े

इस मैराथन में 200 लोग वे थे और जिनके घुटने की सर्जरी हो चुकी है और अब वे पूरी तरह ठीक है। उन्होंने कहा कि मैराधन का उद्देश्य महिला धावकों को अच्छा वातावरण देना था। यह सार्थक भी रहा। कई महिलाएं भी दौड़ में शामिल हुई।




मैराथन के लिए सुबह कई मार्गों का ट्रैफिक परिवर्तित किया गया था, हालांकि सुबह 9 बजे तक मैराथन समाप्त हो गई, इसलिए ट्रैफिक ज्यादा बाधित नहीं हुआ। धावकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था जिमखाना मैदान, पीसी सेठी अस्पताल के समीप की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed