फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-road-accident-father-dies-son-injured-near-manglia-lasudiya-news

इंदौर: गमी से लौट रहे पिता-पुत्र को अज्ञात वाहन ने कुचला, पिता की मौत

Wed, 07 Oct 2026 10:38 AM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Wed, 07 Oct 2026 10:38 AM IST
सार

लसूड़िया थाना क्षेत्र में मांगलिया के पास मंगलवार रात भीषण सड़क हादसे में भोपाल से लौट रहे बाइक सवार पिता लीलाकिशन की मौके पर मौत हो गई और बेटा रोहन गंभीर घायल हो गया। अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया, पुलिस सीसीटीवी से जांच कर रही है।

विज्ञापन
indore-road-accident-father-dies-son-injured-near-manglia-lasudiya-news
लीलाकिशन - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत मांगलिया सेंट्रल प्वाइंट के समीप मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। इस दुर्घटना में बाइक सवार पिता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों पीड़ित भोपाल में आयोजित एक गमी के कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अपने घर इंदौर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


मौके पर ही तोड़ा दम, अस्पताल में बेटे का इलाज जारी
मांगलिया पुलिस चौकी से मिली जानकारी के मुताबिक, इस सड़क हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान 48 वर्षीय लीलाकिशन के रूप में हुई है। वहीं, दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए 20 वर्षीय बेटे की पहचान रोहन कसोले के रूप में की गई है। यह दुखद हादसा डाकाच्या के पास घटित हुआ। टक्कर मारकर भागने वाले वाहन की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस प्रशासन द्वारा आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि फरार वाहन और उसके चालक का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन


सुबह भोपाल गए थे रिश्तेदारी में, लौटते समय हुई त्रासदी
मृतक के परिजनों एवं रिश्तेदारों ने बताया कि लीलाकिशन और रोहन मंगलवार की सुबह बाइक से भोपाल स्थित अपने एक रिश्तेदार के यहां गमी के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर रात इंदौर वापसी के दौरान यह अनहोनी घटित हो गई। पेशे से लीलाकिशन सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत थे, जबकि उनका बेटा रोहन एक निजी टेलीकॉम कंपनी में काम करता है। मृतक के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां भी हैं। लसूड़िया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed