{"_id":"66e92cea0b3abe81f307bed0","slug":"indore-road-accident-bmw-hit-and-run-crime-case-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: बर्थडे से पहले दो युवतियों की जान ली, दोस्त और उसकी गर्लफ्रेंड के साथ मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: बर्थडे से पहले दो युवतियों की जान ली, दोस्त और उसकी गर्लफ्रेंड के साथ मनाया जश्न
Tue, 17 Sep 2024 12:50 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 17 Sep 2024 12:50 PM IST
सार
रिटायर्ड हेड कांस्टेबल ने 80 की स्पीड में बीएमडब्ल्यू से टक्कर मारी, कार में सवार थी दोस्त की गर्लफ्रेंड, गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
हादसे में दीक्षा जादौन (27) और लक्ष्मी तोमर (27) की जान चली गई।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में रिटायर्ड हेड कांस्टेबल के बेटे गजेंद्र प्रताप सिंह ने बीएमडब्ल्यू कार से दो युवतियों को मारन के बाद भी दोस्तों के साथ पार्टी की और जश्न मनाया। रविवार सुबह गजेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और सोमवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है। गजेंद्र पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पता चला है कि कार में उसके साथ सवार युवती उसके दोस्त पंकज की गर्लफ्रेंड थी। हादसे के वक्त भी युवती मौजूद थी। दोनों ने साथ में केक खरीदा और फिर कार से दो युवतियों को टक्कर मारकर निकल गए। आज रहवासियों ने युवती को भी अपराध में शामिल करने की मांग की है। शनिवार को महालक्ष्मी नगर की मुख्य सड़क पर यह घटना हुई थी।
दोस्त का बर्थडे मनाने में बचे थे पांच मिनट
गजेंद्र तेज गति से कार चला रहा था और उसे दोस्त का बर्थडे मनाने के लिए पहुंचना था। दो युवतियों को कुचलने के बाद भी वह रुका नहीं और दोस्त के बर्थडे में पहुंच गया। डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि आरोपी 28 वर्षीय गजेंद्र प्रताप सिंह घटना के बाद तब तक गाड़ी चलाता रहा जब तक कि कार खुद ही नहीं रुक गई। कार में उसके साथ एक महिला साथी भी थी। दुर्घटना ने दो युवतियों की जान ले ली, जिनकी पहचान दीक्षा जादौन (27) और लक्ष्मी तोमर (27) के रूप में की गई है। दोनों अपनी दो पहिया गाड़ी से जा रहीं थी तभी गजेंद्र ने रांग साइड से तेज गति से आकर दोनों को टक्कर मारी और भाग गया।
कार में बैठी युवती पंकज की गर्लफ्रेंड थी
गजेंद्र के साथ कार में एक युवती भी थी। खजराना टीआई मनोज सेंधव ने बताया, कार में आई युवती गजेंद्र के साथ दोस्त पंकज की गर्लफ्रेंड है। वह बेकरी पर केक लेकर खड़ी थी। गजेंद्र ने उसे कार में बैठाया फिर रॉन्ग साइड में कार दौड़ा दी। युवती की बेशर्मी भी फुटेज में नजर आई। उसे पता था कि उनकी कार से दो युवतियों की मौत हो गई है, फिर भी वह केक लेकर पंकज का बर्थडे मनाने चली गई। रहवासियों की मांग है कि युवती को भी आरोपी बनाना चाहिए।
विज्ञापन
दादी और पोते की भी जान ले लेता गजेंद्र
साईं कृपा कॉलोनी में रहने वाली ललिता देवी (60) ने बताया कि मेरे जन्मदिन पर हम खजराना गणेश के दर्शन कर घर पहुंचे। कार से उतरकर खड़े हुए ही थे कि एक बीएमडब्ल्यू हमारे पीछे आकर रुकी। एक मिनट बाद अचानक कार स्पीड से दौड़ी। मैं और मेरा पोता जगह से नहीं हटते तो वह हमें मार डालता। आगे डेड एंड पर जाकर कार रुकी। उसमें से एक लड़की उतरी। उसके हाथ में केक था। फिर लड़का उतरा, फिर वे दोनों दूसरे रास्ते से भाग गए। सुबह देखा तो सड़क पर टायर घिसटने के निशान थे। हमारा मानना है कि युवती को भी इस अपराध में शामिल करना चाहिए।
डेड एंड नहीं आता तो कार नहीं रुकती
खजराना टीआई मनोज सेंधव के अनुसार महालक्ष्मी नगर मेन रोड पर शनिवार रात तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार दौड़ाकर दो युवतियों की जान लेने वाले रिटायर्ड हेड कांस्टेबल के बेटे गजेंद्र को सोमवार को जेल भेजा दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर से कार के एयरबैग खुल गए थे। इसके बाद भी चालक रुका नहीं। यदि वे साईं कृपा कॉलोनी के डेड एंड पर नहीं फंसते तो उन्हें पकड़ना मुश्किल था।
रात में ही कार के पहियों की हवा निकाल दी गई थी
एसीपी ने बताया कि रात्रि गश्त होने से खजराना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। उन्होंने कार खोज ली जो घटना स्थल से आधा किलोमीटर दूर मिली। फिर सभी पहियों की हवा निकाल दी, ताकि रात में कोई कार को ले न जाए। ऐसा न करते तो आरोपी सुबह कार ले जाता।