फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Riot parade in Indore; police lobbed tear gas shells at police, practiced handling rioters

Indore: इंदौर में हुई बलवा परेड, पुलिस ने पुलिस पर फेंके आंसू गैस के गोले, दंगाईयों से निपटने का किया अभ्यास

Tue, 24 Feb 2026 08:45 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 24 Feb 2026 08:45 PM IST
सार

इन्दौर की डीआरपी लाइन में पुलिस ने दंगा नियंत्रण का कड़ा अभ्यास किया, जिसमें आंसू गैस और वॉटर कैनन के बीच जवानों ने भीड़ को काबू करने के गुर सीखे। यह परेड एक घंटे तक चली।

विज्ञापन
Indore: Riot parade in Indore; police lobbed tear gas shells at police, practiced handling rioters
बलवा परेड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन्दौर में पुलिस को अक्सर बलवा, दंगे जैसे हालातों से निपटना होता है। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जाता है। मंगलवार को इसके लिए बलवा परेड हुई। इस मॉकड्रिल में पुलिस ने ही पुलिस पर आंसू गैस के गोले फेंके, वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया और दंगे को नियंत्रित करने के गुर सीखे।

विज्ञापन


डीआरपी लाइन पर हुई बलवा परेड को देखने के लिए राह चलते लोग भी रुक गए। एक तरफ पुलिस का अमला था और दूसरी तरफ सादी वर्दी में पुलिस जवान और महिला पुलिसकर्मी दंगाइयों की भूमिका में थे। उन्होंने पुलिस पर पथराव किया।
विज्ञापन

 

इसके लिए उन्होंने रबर की गेंद का इस्तेमाल किया। पुलिस जवान उससे बचते हुए उन्हें नियंत्रित करने की कोशिश करते रहे। इसके बाद पुलिस जवानों ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। इस अभ्यास को देखने के लिए पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह भी डीआरपी लाइन पहुंचे। उन्होंने बारीकी से अफसरों पर नजर रखी और बाद में उन्हें उनकी कमियां भी बताईं। करीब एक घंटे तक बलवा परेड हुई। इसके बाद पुलिस अधिकारियों व निरीक्षकों के बीच रस्साकशी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

राहगीरों की आंखों में आए आंसू

बलवा परेड में असली आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया था। इसका असर सड़क पर चल रहे लोगों ने भी महसूस किया। उनकी आंखों में गैस के कारण आंसू आ गए और उन्हें वाहन चलाने में परेशानी भी आई। इसके बावजूद कई लोगों ने उत्साहित होकर बलवा परेड का आनंद लिया। परेड के दौरान दंगा नियंत्रक वाहन वज्र भी तैनात किया गया था और वॉटर कैनन का उपयोग भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed