फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Result of Indore 3 first till 1 pm, counting of votes in 14 rounds in every assembly constituency.

Indore: इंदौर तीन का परिणाम सबसे पहले दोपहर एक बजे तक, हर विधानसभा क्षेत्र में 14 राउंड में वोटों की गिनती

Tue, 28 Nov 2023 01:08 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 28 Nov 2023 01:08 PM IST
सार

ईवीएम मशीनों को विधानसभा सभा वार 9 अलग-अलग स्ट्रांग रुम में रखा गया है। हर विधानसभा क्षेत्र में 14 राउंड में गिनती की जाएगी। सबसे पहला परिणाम तीन नंबर विधानसभा को दोपहर ढाई बजे तक आ जाएगा।

विज्ञापन
Indore: Result of Indore 3 first till 1 pm, counting of votes in 14 rounds in every assembly constituency.
मालवा निमाड़ की दस से ज्यादा चर्चित सीटों के परिणामों पर सबकी नजर। - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर जिले की 9 सीटों पर इस बार कौन से राजनीतिक दल का पलड़ा भारी रहेगा। यह तीन दिसंबर को पता चल जाएगा। स्ट्रांग रुम से निकली ईवीएम मशीन मतदाता के मन की बात उजागर कर देगी।मतदान की गिनती के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय ने तैयारी कर ली है। वोटों की गिनती करने वालों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। सबसे पहले तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र का परिणाम आएगा, क्योकि इस सीट पर सबसे कम बूथ 193 बूथ है और 71 प्रतिशत मतदान हुआ है। रात तक पांच नंबर विधानसभा क्षेत्र के परिणाम आएंगे। इस सीट पर 2.79 वोटों की गिनती के लिए ज्यादा समय लगेगा।

विज्ञापन

20 लाख वोटों की गिनती में लगेंगे 10 घंटे

इंदौर में 27 लाख से ज्यादा वोटर है। 20 लाख लोगों ने मताधिकार का प्रयोग 17 नवंबर को किया था। इन वोटों की गिनती में दस घंटे का समय लगेगा। 9 विधानसभा सीटों की गिनती 9 कक्षों में होगी। राऊ,सांवेर और देपालपुर विधानसभा सीट की गिनती पहली मंजिल पर की जाएगी, जबकि शेष विधानसभा सीटों की गिनती ग्राउंड फ्लोर के कक्षों में होगी। जो उम्मीदवार चुनाव जीतेंगे, उन्हें निर्वाचन आयोग प्रमाण पत्र देगा।

विज्ञापन

हर विधानसभा क्षेत्र में 14 राउंड की गिनती

ईवीएम मशीनों को विधानसभा सभा वार 9 अलग-अलग स्ट्रांग रुम में रखा गया है। हर विधानसभा क्षेत्र में 14 राउंड में गिनती की जाएगी। सबसे पहला परिणाम तीन नंबर विधानसभा को दोपहर ढाई बजे तक आ जाएगा। इसके अलावा सबसे आखिर में पांच नंबर विधानसभा का परिणाम आएगा। मतदान के रुझान सुबह दस बजे से आना शुरू हो जाएंगे। सुबह आठ बजे वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। सबसे पहले डाक मतपत्र गिने जाएंगे। इसके बाद मतदान केंद्रों पर हुए मतदान की गिनती होगी। मतगणना के लिए डेढ़ हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मालवा निमाड़ की इन सीटों पर नजर

मालवा निमाड़ की 66 सीटों मेें से कुछ सीटों पर कांटे की टक्कर है। लोगों को उन सीटों के परिणामों में ज्यादा दिलचस्पी है। इंदौर की सबसे चर्चित सीट एक नंबर विधानसभा में कांटे का मुकाबला है। यहां भाजपा महासचिव कैैलाश विजयवर्गीय के सामने कांग्रेस उम्मीदवार संजय शुक्ला हैै। इंदौर की राऊ, तीन नंबर, पांच नंबर विधानसभा सीट पर भी कांटे की टक्कर है। इसके अलावा धार, बुरहानपुर, सोनकच्छ, महेश्वर, कसरावद, कुक्षी, बड़वाह, खरगोन सीट पर भी इस बार रोचक मुकाबले हुए है। इन सीटों के परिणामों पर भी सबकी नजर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed