{"_id":"63d2432e2e223540313e3e6b","slug":"indore-republic-day-event-and-celebration-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: मंत्री ने बच्चों के साथ किया भोजन, बोले- देश का भविष्य तुम्हारे हाथों में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: मंत्री ने बच्चों के साथ किया भोजन, बोले- देश का भविष्य तुम्हारे हाथों में
Thu, 26 Jan 2023 02:42 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 26 Jan 2023 02:42 PM IST
सार
बच्चों को भोजन परोसा और अपने हाथों से खिलाया भी, बच्चों को स्कूली बैग और कापियां भी की वितरित
विज्ञापन
मंत्री ने बच्चों के साथ किया भोजन
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर जिले में आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों को मध्यान्ह भोजन के तहत आलू-छोला, पूरी, खीर, लड्डू आदि परोसा गया। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट आज गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात पोलोग्राउंड स्थित शासकीय अहिल्या आश्रम शासकीय विद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने स्कूली बच्चों को अपने हाथों से मध्यान्ह भोजन परोसा। बच्चों को लड्डू खिलाए और उनके साथ बैठकर भोजन भी किया। मंत्री सिलावट ने बच्चों को स्कूली बैग, कापियां, कम्पास, टिफिन, पेन, पेंसिल, गर्म टोपी आदि भी वितरित की।
विज्ञापन
इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्रा सहित जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण और जनप्रतिनिधि तथा स्कूली बच्चे मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि बच्चों के उज्जवल भविष्य निर्माण के लिए नई शिक्षा नीति लागू की गई है। सीएम राइज स्कूल योजना के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा देश के विकास की बुनियाद है। बच्चे देश का भविष्य है। बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाया जाए यह हमारा प्रयास है।
विज्ञापन
संभागायुक्त कार्यालय में डॉ. पवन कुमार शर्मा ने किया ध्वजारोहण
गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज संभागायुक्त कार्यालय में संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उपायुक्त रजनीश श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
कलेक्टर कार्यालय में डॉ. इलैयाराजा टी ने किया ध्वजारोहण
कलेक्टर कार्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर, अजयदेव शर्मा, राजेश राठौर, आर.एस. मण्डलोई, सपना लोवंशी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
