फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Regarding the Gwalior accident, Chief Minister Mohan Yadav stated that an investigation into the incid

इंदौर: ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा- घटना की जांच के आदेश दिए हैं

Sun, 18 Oct 2026 02:17 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sun, 18 Oct 2026 02:17 PM IST
सार

विजयवाड़ा से इंदौर लौटने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को शहर में अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने ग्वालियर में हुए ट्रक हादसे पर दुख जताते हुए घटना की तथ्यपरक जांच के निर्देश दिए। इसके बाद वे एमवाय अस्पताल पहुंचे। 

विज्ञापन
Indore: Regarding the Gwalior accident, Chief Minister Mohan Yadav stated that an investigation into the incid
चुनरी यात्रा में शामिल हुए सीएम - फोटो : amarujala

विस्तार

विजयवाड़ा से इंदौर लौटे मुख्यमंत्री मोहन यादव अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए। एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि ग्वालियर में बहुत दुखद घटना हुई है। इस ट्रक हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं। मौके पर दो मंत्रियों को भी भेजा गया है। हादसे में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। घायलों का इलाज सरकार कराएगी। अधिकारियों को घटना की तथ्यपरक जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

 

एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री एमवाय अस्पताल पहुंचे। यहां वे पीपीपी मॉडल पर संचालित होने वाली कैंसर जांच मशीन के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि अब कैंसर की जांच कराना आसान होगा और लोग रियायती दरों पर जांच करा सकेंगे। कैंसर के अलावा कई अन्य गंभीर बीमारियों का पता लगाने में भी इस मशीन से मदद मिलेगी।

विज्ञापन

 

इसके बाद मुख्यमंत्री एरोड्रम क्षेत्र से निकली चुनरी यात्रा में शामिल हुए। यात्रा सुबह 11 बजे बड़ा गणपति क्षेत्र से शुरू हुई और बिजासन टेकरी पहुंची। मुख्यमंत्री ने चुनरी को प्रणाम किया, जिसके बाद यात्रा आगे बढ़ी। उन्होंने कहा कि यह भक्ति और शक्ति का पर्व है। सरकार भी महिला सशक्तीकरण के लिए काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

चुनरी यात्रा में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पुराने आरटीओ भवन पहुंचे। यहां अहिल्या स्मारक का निर्माण किया जा रहा है। स्मारक को लेकर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने शुक्रवार को रेसीडेंसी कोठी में मुख्यमंत्री से चर्चा की थी। उन्होंने स्मारक के अधूरे कामों को पूरा करने के लिए सरकार से मदद मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed