फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Rau MLA Madhu Verma suffered heart attack, admitted to hospital.

Indore: जीतू पटवारी को हराने वाले राऊ विधायक मधु वर्मा को आया हार्टअटैक, अस्पताल में भर्ती

Tue, 24 Sep 2024 02:52 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 24 Sep 2024 02:52 PM IST
सार

72 वर्षीय विधायक मधु वर्मा ने सुबह घर पर नाश्ता किया और दवाई खाई थी। इसके बाद वे बेहोश हो गए। वर्मा के सहयोगी उस समय घर पर ही थे। भाई बलराम वर्मा ने कहा कि उन्हें अटैक आया है, लेकिन अब चिंता की कोई बात नहीं है।

विज्ञापन
Indore: Rau MLA Madhu Verma suffered heart attack, admitted to hospital.
मधु वर्मा, भाजपा विधायक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर की राऊ विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मधु वर्मा को दिल का दौरा पड़ा हैै। जिस समय अटैक आया, वे घर पर थे। इसके बाद वे बेहोश हो गए। परिजन उन्हें रिंगरोड स्थित निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। डॉक्टरों का कहना है कि शुगर लेवल कम होने से वे बेहोश हो गए थे। उनकी हालत नाजुुक है और अगले 48 घंटों तक वे डाक्टरों की निगरानी में रहेंगे। अस्पताल मेें डाक्टरों ने सीपीआर देकर उनकी जान बचाई। 

विज्ञापन

 

72 वर्षीय विधायक मधु वर्मा ने सुबह घर पर नाश्ता किया और दवाई खाई थी।समस्या लेकर आने वाले लोगों से मुलाकात कर रहे थे। अचानक वे बेहोश हो गए। वर्मा के सहयोगी उस समय घर पर ही थे और वे कार से उन्हें अस्पताल ले गए। आईसीयू में भर्ती कराया। भाई बलराम वर्मा ने कहा कि मधु वर्मा को अटैक आया है। अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी हालत पहले से काफी बेहतर हैै। अस्पताल मेें वर्मा का हाल चाल जानने मेयर पुष्य मित्र भार्गव, कलेक्टर आशीष सिंह, विधायक महेेंद्र हार्डिया भी पहुंच गए थे।

विज्ञापन


2023 के चुनावों में मधु वर्मा को 1,51,672 वोट मिले थे। जीतू पटवारी 1,16,150 को वोट मिले। राऊ में जीतू पटवारी 35,522 वोटों से हारे थे। इससे पहले 2018 में  भी मधु वर्मा और जीतू पटवारी के बीच मुकाबला था। वर्मा को 1,02,037 वोट मिले थे। पटवारी ने 1,07,740 वोट हासिल किए और पांच हजार वोटों से जीत हासिल की थी। मधु वर्मा इससे पहले इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed