फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Rape victim protested for case transfer, women's organization demonstrated

Indore: रेप पीडि़ता ने केस ट्रांसफर के लिए दिया आवेदन, महिला संगठन ने किया प्रदर्शन

Wed, 31 Jul 2024 09:25 PM IST
indore Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 31 Jul 2024 09:25 PM IST
सार

इंदौर मेें एक लव जिहाद, रेप केस केे मामले में सुनवाई के दौरान जज द्वारा किए गए सवालों से अहसज होने के बाद एक महिला ने जज की शिकायत की है। महिला ने कहा कि जज ने कोर्ट रुम के दरवाजे खुलवाकर मेरे बयान लिए और  लज्जाजनक बातें की।

विज्ञापन
Indore: Rape victim protested for case transfer, women's organization demonstrated
जज के खिलाफ ज्ञापन दिया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट और महिला आयोग से एक जज की शिकायत करने वाली रेप पीडि़ता ने संंबंधित जज की कोर्ट से केस ट्रांसफर करने का आवेदन इंदौर सीजेएम( प्रधान न्यायधीश ) को दिया है।

विज्ञापन


अब इस मामले में सुनवाई 3 सितंबर को होगी। उधर जज के खिलाफ महिला संगठन ने बुधवार को प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जज को हटाने की मांग भी की।

विज्ञापन


इंदौर मेें एक लव जिहाद, रेप केस केे मामले में सुनवाई के दौरान जज द्वारा किए गए सवालों से अहसज होने के बाद एक युवती ने जज की शिकायत की है। महिला ने कहा कि जज ने कोर्ट रुम के दरवाजे खुलवाकर मेरे बयान लिए और इस तरह की लज्जाजनक बातें की, जिससे आरोपी पक्ष केे वकील मेरी हंसी उड़ा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दे कि महिला की शिकायत पर जूनी इंदौर पुलिस ने आरोपी अशरफ के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। इस मामले की सुनवाई के दौरान महिला को बयान के लिए कोर्ट में बुलाया था।


इस मामले में संस्था दामिनी की पदाधिकारी संभागायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंची। उन्होंने कहा कि न्याय मांगने गई रेप पीडि़ता से जज ने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर खुद अशोभनीय टिप्पणी की। यह आपत्तिजनक हैै। यह घटना विचलित करने वाली है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed