{"_id":"63dfb1204a1a3967e85f68d9","slug":"indore-rankers-international-school-bus-accident-young-salesman-died-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: स्कूल बस ने रांग साइड से मारी टक्कर, 19 साल के युवा ने मौके पर दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: स्कूल बस ने रांग साइड से मारी टक्कर, 19 साल के युवा ने मौके पर दम तोड़ा
Sun, 05 Feb 2023 07:07 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 05 Feb 2023 07:07 PM IST
सार
इंदौर शहर में सडक़ पर होने वाले हादसे कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। एक स्कूल बस ने एक 19 वर्षीय युवक की जान ले ली है।
विज्ञापन
19 वर्षीय युवक
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में हुए एक सडक़ हादसे में एक सेल्समैन की मौत हो गई है। निजी स्कूल की बस ने रांग साइड से उसे टक्कर मार दी जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सेल्समैन की उम्र 19 साल है।
तेजाजी नगर एसआई विनोदसिंह भदौरिया के मुताबिक घटना शनिवार की है। उन्होंने बताया कि केशव पुत्र त्रिलोंक मकवाना निवासी श्रद्धापुरी कॉलोनी भंवरकुआं से तेजाजी नगर चौराहे की तरफ जा रहा था। वह अपनी बाइक पर था। इसी समय रैंकर्स इंटरनेशनल स्कूल की बस ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद त्रिलोक बस में फंस गया और वह कई फीट तक घिसटता हुआ चला गया। जब तक लोगों ने उसे निकाला वह दम तोड़ चुका था। परिजन ने बताया है कि वह सेल्समैन का काम करता था। उसके परिवार में उसके माता पिता और एक भाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय भेजा और बस को जब्त किया है।
ड्राइवर की तलाश कर रही पुलिस
हादसे के बाद ड्राइवर बस को छोडक़र भाग गया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और ड्राइवर की तलाश कर रही है।