फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore rangpanchami ger unesco possibilities

Indore News: 2024 में यूनेस्को की सूची में शामिल होगी इंदौर की गेर

Mon, 13 Mar 2023 09:40 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 13 Mar 2023 09:40 PM IST
सार

सांसद शंकर लालवानी ने दिल्ली में की डॉक्टर संध्या पुरेचा से मुलाकात
 

विज्ञापन
indore rangpanchami ger unesco possibilities
सांसद शंकर लालवानी ने दिल्ली में की डॉक्टर संध्या पुरेचा से मुलाकात - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में रंगपंचमी पर निकलने वाली गेर पूरे विश्व में प्रसिद्ध है और इसे अब यूनेस्को की सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित करने के लिए तेजी से प्रयास हो रहे हैं। दिल्ली में सांसद शंकर लालवानी ने संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष डॉक्टर संध्या पुरेचा से मुलाकात की और इंदौर की गेर के विषय में विस्तार से बताया। डॉ पुरेचा आयोजन को लेकर काफी उत्सुक नजर आईं और उन्होंने इस बारे में विस्तार से सांसद लालवानी से चर्चा की। जिसके बाद उन्होंने आवश्यक डॉक्यूमेंटेशन पूरा करने के लिए कहा है। साथ ही, डॉ पुरेचा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवश्यक डॉक्यूमेंटेशन पूरा होते ही विभाग से भी आवश्यक कार्रवाई तुरंत की जाए ताकि इंदौर की गेर को यूनेस्को की सूची में शामिल करवाया जा सके। सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि डॉक्टर संध्या पुरेचा से इंदौर की रंगपंचमी की गेर को लेकर चर्चा हुई है और उन्होंने कहा है कि साल 2023 की सूची यूनेस्को को भेज दी गई है। साल 2024 की सूची में इसे भेजा जाएगा।  
विज्ञापन


साथ ही सांसद लालवानी ने यह भी बताया कि इस हेतु आवश्यक डॉक्यूमेंटेशन इंदौर नगर निगम और कलेक्टर कार्यालय मिलकर करेंगे। यूनेस्को ने हाल ही में भारत की दुर्गा पूजा को सांस्कृतिक विरासत की मान्यता दी है। इससे पहले रामलीला, वेदपाठ, नवरोज़, कुंभमेला-सिंहस्थ आदि को भी ये सम्मान मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed