फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Ram Navami will be celebrated in Indore on Sunday, events will be organized in Ram temples

Indore: रविवार को इंदौर में मनेगी राम नवमी, राम मंदिरों में होंगे आयोजन

Sat, 05 Apr 2025 07:52 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 05 Apr 2025 07:52 PM IST
सार

पंचकुईया राम मंदिर आश्रम से राम रथ यात्रा शाम 4:00 बजे निकलेगी। मनोरमागंज स्थित गीता भवन पर गीता भवन ट्रस्ट द्वारा सुबह 9 बजे से श्रीराम महायज्ञ तथा दोपहर 12 बजे श्रीराम जन्मोत्सव की महाआरती होगी। गीता भवन स्थित राम दरबार मंदिर का श्रृंगार भी होगा।

विज्ञापन
Indore: Ram Navami will be celebrated in Indore on Sunday, events will be organized in Ram temples
राम मंदिर को सजाया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में रविवार को रामनवमी धूमधाम से मनाई जाएगी। शहर में कई स्थानों से शोभायात्राएं निकलेगी और राम मंदिरों में अनुष्ठान और विशेष पूजा भी होगी। इसके अलावा राम मंदिरों को भी आकर्षक रोशनी से सजाया गया है।

विज्ञापन

 

इंदौर में राम नवमी को रघुवंशी समाज द्वारा राम मंदिर में दोपहर 12 महाआरती होगी। इस अवसर पर राम रथ यात्रा निकाली जाएगी जो मरीमाता चौराहा, वृंदावन कालोनी चौराहा, कुम्हारखाड़ी होते हुए फिर मंदिर पर समाप्त  होगी। आर्य समाज द्वारा आर्य समाज मंदिर छावनी से सुबह 8.30 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी।इस मौके पर राम नवमी एवं आर्य समाज का स्थापना दिवस मनाया जाएगा।

विज्ञापन

 

 

पंचकुईया राम मंदिर आश्रम से राम रथ यात्रा शाम 4:00 बजे निकलेगी। मनोरमागंज स्थित गीता भवन पर गीता भवन ट्रस्ट द्वारा सुबह 9 बजे से श्रीराम महायज्ञ तथा दोपहर 12 बजे श्रीराम जन्मोत्सव की महाआरती होगी। गीता भवन स्थित राम दरबार मंदिर का श्रृंगार भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन



500 वर्ष पुराने लक्ष्मी-नृसिंह मंदिर में सुबह 11 बजे रामरक्षा स्तोत्र का पाठ किया जाएगा एवं 12 बजे जन्म आरती होगी। इसके अलावा वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में भी श्रीराम नवमी महोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।इस अवसर पर देवस्थान में श्री राम के जन्म उत्सव के लिए विशेष तैयारी की गई है। सुबह जप परिक्रमा निकलेगी। इसके बाद प्रतिमा का श्रृंगार किया जाएगा। दोपहर में मंदिर के पट खुलेंगे और जन्म दर्शन के साथ आरती की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed