फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Raja Raghuvanshi's family will go to Shillong, will see the charge sheet presented in the court

Indore: राजा रघुवंशी के परिजन जाएंगे शिलांग, कोर्ट में पेश चार्जशीट को देखेंगे

Sat, 06 Sep 2025 12:06 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 06 Sep 2025 12:06 PM IST
सार

विपिन ने बताया कि हमने अपने वकील के माध्यम से पिछले दिनों आरोपियों की मदद करने वालों की जमानत पर आपत्ति ली थी। शिलांग पुलिस ने विस्तृत जांच कर केस को उजागर किया है, लेकिन आरोपियों को कड़ी सजा मिलना चाहिए। हमारी भी यह कोशिश रहेगी।

विज्ञापन
Indore: Raja Raghuvanshi's family will go to Shillong, will see the charge sheet presented in the court
राज सोनम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर में चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की चार्जशीट शिलांग पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दी है। 700 पेज से ज्यादा की चार्जशीट में पुलिस ने कई सबूतों का भी उल्लेख किया है। कोर्ट में चार्जशीट पेश किए जाने पर राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि हम अपने वकील के माध्यम से कोर्ट से चार्जशीट मांगेंगे। उसका अध्ययन किया जाएगा। विपिन ने कहा कि रविवार को कोर्ट का अवकाश रहता है। वे सोमवार को शिलांग जाएंगे और अपने वकील से चर्चा कर आगे की रणनीति तय करेंगे।

विज्ञापन

 

विपिन ने बताया कि हमने अपने वकील के माध्यम से पिछले दिनों आरोपियों की मदद करने वालों की जमानत पर आपत्ति ली थी। शिलांग पुलिस ने विस्तृत जांच कर केस को उजागर किया है, अब आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। हमारी भी यह कोशिश रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनम ने की परिजनों से फोन पर चर्चा

अपने पति राजा रघुवंशी को हनीमून के बहाने शिलांग ले जाकर मारने वाली सोनम रघुवंशी के अलावा उसकी मदद करने वाले चार आरोपी शिलांग जेल में बंद है। जेल से सप्ताह में एक बार विचाराधीन कैदियों को फोन करने की छूट रहती है।



राजा के परिजनों को यह जानकारी मिली है कि सोनम ने आधा दर्जन बार अपने माता-पिता व भाई से चर्चा की है। विपिन ने यह भी आरोप लगाया कि सोनम का भाई गोविंद रघुवंशी भी पिछले माह शिलांग गया था। उसने अपनी बहन के लिए वहां वकील भी हायर किए हैं,जबकि वह हमसे कहता रहा है कि सोनम ने गलत किया है। वह उसे सख्त सजा दिलाने में हमारी मदद करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed