फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore railway station will be built in one thousand crores, will look like Rajwada

Indore News: एक हजार करोड़ मेें बनेगा इंदौर का रेलवे स्टेशन,राजवाड़ा की तरह नजर आएगा

Wed, 08 Feb 2023 07:18 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 08 Feb 2023 07:18 PM IST
सार

इंदौर स्टेशन की डिजाइन राजवाड़ा से प्रेरित है। स्टेशन को  मेट्रो स्टेशन से  जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही पार्क रोड स्टेशन का विकास भी किया जाएगा। इंदौर स्टेशन के विकास में एक हजार करोड़ रु खर्च होंगे। 340 करोड़ रु इस साल के बजट में आवंटित किए गए हैं। 

विज्ञापन
Indore railway station will be built in one thousand crores, will look like Rajwada
इंदौर केे नए रेलवे स्टेशन की डिजाईन - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रेल मंत्रालय ने इंदौर रेलवे स्टेशन की पुनर्विकास योजना को मंजूरी दी है। नया स्टेशन आधुनिक और भव्य भी। इस पर एक हजार करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी और इंदौर की शान कहे जाने वाले राजवाड़ा की तर्ज पर बनेगा।

विज्ञापन

सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि अगले 50 साल की जरुरतों को ध्यान मेें रखकर स्टेशन बनेगा। रेल विभाग इस प्रोजेक्ट के टेंडर 15 फरवरी को जारी करेगा। टेंडर जमा करने की आखिरी तारीख 15 अप्रैल होेगी और 15 जून को टेंडर फाइनल किए जाएंगे।

विज्ञापन

इंदौर रेलवे स्टेशन को डेवलप करने के लिए मास्टर प्लान बनाया गया है और इसी के अंतर्गत कार्य होंगे। इस अत्याधुनिक स्टेशन पर भव्य प्रवेश द्वार, रुफ प्लाजा, एक्जिक्यूटिव लाउंज, अतिरिक्त प्रवेश द्वार, प्लेटफॉर्म कवर शेड, स्टेशन क्षेत्र की जल निकासी की व्यवस्था, वाई-फाई आदि सुविधाएं यहां उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेट्रो स्टेशन से जुड़ेगा

इंदौर स्टेशन की डिजाइन राजवाड़ा से प्रेरित है और स्टेशन से  स्काय वॉक और मेट्रो स्टेशन को जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही पार्क रोड स्टेशन का विकास भी किया जाएगा।सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि इंदौर स्टेशन के विकास में करीब एक हजार करोड़ रु खर्च होंगे जिसमें से 340 करोड़ रु इस साल के बजट में आवंटित किए गए हैं। रेलवे स्टेशन का विकास आने वाले 50 सालों की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर किया जाएगा।लालवानी ने कहा कि इंदौर देश में सबसे तेजी से बढ़ता हुआ शहर है जहां पूरे देश से व्यक्ति पहुंचता है ऐसे में रेलवे स्टेशन को यात्रियों की बढ़ती हुई संख्या के हिसाब से सुविधाएं दी जाएगी।

पार्क रोड स्टेशन भी जुड़ेगा

पहले भी स्टेशन के विकास की योजना तैैयार हुई थी, लेकिन बाद में अफसरों ने प्रोजेक्ट की लागत घटा दी थी। पुरानी योजना में स्टेशन के सामने वाला हिस्सा भी शामिल किया गया था। अभी भी उसे शामिल किया गया है। नए प्रोजेक्ट मेें पार्क रोड की तरफ बना स्टेशन शामिल किया गया है। पुरानी योजना की कमियोों को दूर कर नए सिरे से स्टेशन की प्लानिंग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed