फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore pub bar guideline police

Indore: पबों में एंट्री से पहले चेक होंगे आईडी कार्ड, 11 बजे के बाद नहीं लिए जाएंगे आर्डर

Wed, 30 Aug 2023 08:29 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 30 Aug 2023 08:29 PM IST
सार

इंदौर में नशे और अपराध को रोकने के लिए पुलिस ने ली पब संचालकों की बैठक, जारी किए नए दिशा निर्देश, कहा- अब लगातार होगी पबों में पुलिस की चेकिंग

विज्ञापन
indore pub bar guideline police
इंदौर के एक पब की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में लगातार बढ़ रहे अपराध और नशे के व्यापार को रोकने के लिए पुलिस ने नई गाइडलाइन जारी की है। पुलिस अधिकारियों ने इंदौर के पब संचालकों को रात 11 बजे के बाद कस्टमर से नया ऑर्डर नहीं लेने की हिदायत दी है। वहीं पब की पार्किंग में होने वाले विवाद रोकने के लिए पार्किंग में एक बाउंसर की नियुक्ति अनिवार्य कर दी है। डीसीपी जोन-2 अभिषेक आनंद ने पब संचालकों को बुलाकर बैठक में यह निर्देश दिए हैं। इंदौर शहर के पूर्वी क्षेत्र विजय नगर, लसूड़िया और खजराना में करीब 45 से 50 पब हैं। बैठक में सभी पब संचालकों को बुलाया गया था। मीटिंग में जोन 2 के 5 थानों के करीब 38 पब संचालक शामिल हुए।
विज्ञापन


डीसीपी जोन-2 अभिषेक आनंद ने बताया कि बैठक में पब संचालकों को समय सीमा में पब बंद करने के निर्देश दिए हैं। 11 बजे के बाद कस्टमर से किसी भी तरह का ऑर्डर लेने के लिए मना किया है ताकि पब समय पर बंद हो सकें। नाबालिग को पब में एंट्री देने के लिए मना किया है। स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पब संचालकों को हर स्टूडेंट और व्यक्ति का आईडी कार्ड चेक करने के बाद ही एंट्री देना है। सुरक्षा के लिए हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए कहा है। यह भी कहा है कि हर जगह के कैमरे वर्किंग कंडीशन में होना चाहिए। इन सभी बातों को स्थानीय थाने से पुलिसकर्मी समय समय पर चेक करेंगे। 
विज्ञापन


बाउंसर्स का आपराधिक रिकार्ड चेक करेगी पुलिस
पब में काम करने वाले पूरे स्टाफ की लिस्ट थानों पर जमा करने के लिए कहा है। डीसीपी ने कहा कि विशेषकर बाउंसर्स के मामले में हम रिकार्ड चेक करेंगे कि आपराधिक रिकार्ड वाले बाउंसर्स तो नहीं रखे गए हैं। पार्किंग में भी बाउंसर्स रहेंगे ताकि वहां पर होने वाले विवादों को रोका जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed