फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Protest in Indore against violence against Hindu families in Bangladesh, traders kept shops closed

Indore:बांग्लादेश में हिन्दू परिवारों के साथ हिंसा पर इंदौर में प्रदर्शन, व्यापारियों ने बंद रखी दुकानें

Fri, 16 Aug 2024 06:32 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 16 Aug 2024 06:32 PM IST
सार

राजवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में व्यापारियों ने बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार केे विरोध मेें राजवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों के दुकानदारों ने दुकानें बंद रखी। राखी त्योहार को देखते हुए बर्तन बाजार की दुकानें जरुरी खुली रही।

विज्ञापन
Indore: Protest in Indore against violence against Hindu families in Bangladesh, traders kept shops closed
इंदौर में बाजार बंद रहे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद हिन्दू परिवारों को प्रताडि़त किया जा रहा है। उनके साथ हिंसा भी हो रही है। इसके विरोध में शुक्रवार को इंदौर में प्रदर्शन हुए। हिन्द रक्षक संगठन के कार्यकर्ता रैली के रुप मेें निकले और लोधीपुरा क्षेत्र से निकले और राजवाड़ा तक पहुंचे।

विज्ञापन


यहां कार्यकर्ता सड़क पर धरना देकर बैठ गए और हिन्दू परिवरों पर बंद करो अत्याचार के नारे लगाने लगे। इसके बाद हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।

हिन्द रक्षक संगठन के संयोजक एकलव्य गौड़ ने कहा कि बांग्लादेश हमारा मित्र देेश रहा है। वहां हिन्दू परिवारों पर अत्याचारों को रोकना चाहिए। सरकार को इसके लिए कड़े कदम उठाना चाहिए।

विज्ञापन

 

व्यापारियों ने बंद रखी दुकानें

राजवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में व्यापारियों ने बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार केे विरोध मेें राजवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों के दुकानदारों ने दुकानें बंद रखी। राखी त्योहार को देखते हुए बर्तन बाजार की दुकानें जरुरी खुली रही।

विज्ञापन
विज्ञापन



व्यापारियों ने राजवाड़ा से संभागायुक्त कार्यालय तक रैली भी निकाली। अफसरों को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप कर अत्याचार रोकने की मांग की गई। उधर इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर हिन्दू परिवारों के साथ बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार को रोकने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिस तरह पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की गई। वैसे ही बांग्लादेश के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक कर हिन्दू परिवारों को सुरक्षित भारत लाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed