फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Protest in Indore against the murder of Karni Sena President, workers sitting on dharna

Indore:करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या के विरोध में इंदौर में भी प्रदर्शन, धरने पर बैठे कार्यकर्ता

Wed, 06 Dec 2023 08:16 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 06 Dec 2023 08:16 PM IST
सार

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह परिहार ने कहा कि आरोपियों को कड़ी सजा मिलना चाहिए। पुलिस को हत्याकांड की बारिकी से जांच करना चाहिए। ताकि यह पता चल सके कि हत्या के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं है।

विज्ञापन
Indore: Protest in Indore against the murder of Karni Sena President, workers sitting on dharna
कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन करते करणी सेना कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामड़ी की हत्या के खिलाफ मध्य प्रदेश में भी कई स्थानों पर प्रदर्शन हुए। इंदौर में भी करणी सेना के हजारों कार्यकर्ता एक जुट हुए और कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंचे।

विज्ञापन


उन्होंने कहना था कि गोगामड़ी के हत्या साजिश के तहत की गई है। पुलिस को उनके हत्यारों का एनकाउंटर करना चाहिए। सेना के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि गोगामड़ी को पुलिस सुरक्षा दी जाती तो यह घटना नहीं होती। कार्यकर्ता काफी देर तक धरने पर भी बैठे रहे।

विज्ञापन

जयपुर में घर में घुसकर करणी सेना के अध्यक्ष गोगामड़ी की हत्या से राजपूत समाज बेहद नाराज है। बुधवार को कलेक्टर कार्यालय के बाहर राजपूत समाज और करणी सेना के कार्यकर्ता एकत्रित हुए और नारेबाजी कर अपना गुस्सा जाहिर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह परिहार ने कहा कि आरोपियों को कड़ी सजा मिलना चाहिए। पुलिस को हत्याकांड की बारिकी से जांच करना चाहिए। ताकि यह पता चल सके कि हत्या के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं है। करनी सेना के जिला अध्यक्ष ऋषि राज सिंह सिसोदिया ने कहा कि आरोपियों के मकान को बुलडोजर से तोड़ा जाना चाहिए।


यदि आरोपियों को कड़ी सजा नही दी गई तो फिर समाज उग्र आंदोलन कर सकता है। कलेक्टर इलैया राजा ने राजपूत समाज से ज्ञापन लिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन के कारण यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई। महूनाका से जूनी इंदौर की तरफ वाहनों की आवाजाही रुक गई थी। कई बार ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed