फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Prime Minister Modi talked to the youth of Indore during the program of PM-Suraj Portal.

Indore: पीएम-सूरज पोर्टल के कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने की इंदौर के युवक से बात

Wed, 13 Mar 2024 10:40 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 13 Mar 2024 10:40 PM IST
सार

नरेंद्र ने प्रधानमंत्री से कहा कि मुझे भी मेरे दोस्त नरेंद्र मोदी कह कर बुलाते, तब आप गुजरात के सीएम थे। एक बार एक कार्यक्रम में आपने कहा था कि देश का क्लाउड गोडाउन होना चाहिए। उस बात से मुझे प्रेरणा मिली। 

विज्ञापन
Indore: Prime Minister Modi talked to the youth of Indore during the program of PM-Suraj Portal.
प्रधानमंत्री से बात करते नरेंद्र सेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीएम-सूरज पोर्टल योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़े और आईटी के क्षेत्र में काम करने वाले एक युवक से बात की। जिनका नाम नरेंद्र सेन है।

विज्ञापन


नरेंद्र ने प्रधानमंत्री से कहा कि मेरी पृष्ठभूमि ग्रामीण रही है। मेरा विषय कामर्स था लेकिन मुझे कम्यूटर चलाने का शौक था। मुझे आपसे प्रेरणा मिली। मैने साइबर कैफे पर कोडिंग सीखी। इसके बाद एक क्लाउट स्टार्टअप कंपनी बनाई।
विज्ञापन


नरेंद्र ने प्रधानमंत्री से कहा कि मुझे भी मेरे दोस्त नरेंद्र मोदी कह कर बुलाते, तब आप गुजरात के सीएम थे। एक बार एक कार्यक्रम में आपने कहा था कि देश का क्लाउड गोडाउन होना चाहिए। उस बात से मुझे प्रेरणा मिली। मैं मध्य प्रदेश में डाटा सेंटर बनाना चाहता हुं। मैने राज्य सरकार को पत्र भी लिखा है। मुझे सरकार की तरफ से मदद भी मिली है। कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी भी मौजूद थे। चार बजे शुरू हुआ कार्यक्रम डेढ़ घंटे तक चला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed