{"_id":"65ae3cddb4abb91c7807b0c5","slug":"indore-prime-minister-modi-met-sumitra-mahajan-at-the-life-consecration-ceremony-in-ayodhya-asked-how-are-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सुमित्रा महाजन से मिले प्रधानमंत्री मोदी, पूछा- ताई कैसी हो आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सुमित्रा महाजन से मिले प्रधानमंत्री मोदी, पूछा- ताई कैसी हो आप
Mon, 22 Jan 2024 07:39 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Mon, 22 Jan 2024 07:39 PM IST
सार
समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताई से थोड़ी देर के लिए मुलाकात हुई। मोदी ने ताई से उनके हाल-चाल पूछे। ताई ने मुस्कुराकर और दोनों हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मालवा निमाड़ से 169 लोगों को आमंत्रण मिले थे।
विज्ञापन
पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन।
- फोटो : amar ujala digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में रामलला मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हुआ। इस समारोह में देशभर से कई विशिष्ट लोगों को श्रीराम तीर्थ समिति अयोध्या से आमंत्रण भेजे गए थे। पूर्व लोकसभा स्पीकर और इंदौर की सांसद रहीं सुमित्रा महाजन भी अयोध्या में समारोह की साक्षी बनीं। समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताई से थोड़ी देर के लिए मुलाकात हुई। मोदी ने ताई से उनके हाल-चाल पूछे।
विज्ञापन
ताई ने मुस्कुराकर और दोनों हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मालवा निमाड़ से 169 लोगों को आमंत्रण मिले थे। इनमें क्रिकेट कॉमेंट्रेटर सुशील दोशी, विनोद अग्रवाल, आंबेडकर स्मारक संस्थान के राजेश वानखेड़े आदि शामिल थे।
विज्ञापन
समारोह में शामिल हुए वानखेड़े बताया कि अयोध्या के 50 किलोमीटर पहले से सड़कों सजाई गई थी। डिवाइडर फूलों से सजे थे। आकर्षक गेट लगाए गए थे। अयोध्या में दो दिन से लोक परिवहन बंद था और आमंत्रित अतिथियों को ही प्रवेश मिल रहा था।
विज्ञापन
समारोह स्थल पर आठ सेक्टर बनाए गए थे। जिसमें अतिथि और साधु संत बैठे थे। अयोध्या का पूरा माहौल राममय था। जगह-जगह भोजन प्रसाद दिया जा रहा था। अयोध्यावासी इस भाव से भोजन खिला रहे थे कि कोई भी अयोध्या से भूखा न जाए। पूरी अवध नगरी उत्साह में डूबी रही।
