फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: President will attend Ahilya celebrations in Indore, Ujjain is also preparing for a big event

Indore News: इंदौर में अहिल्या समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति, उज्जैन में भी बड़े आयोजन की तैयारी

Sat, 29 Mar 2025 07:30 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 29 Mar 2025 07:30 AM IST
सार

देवी अहिल्य बाई का जन्म 31 मई को 1725 में महाराष्ट्र के ग्राम चौढ़ी में हुआ था। इंदौर में हर साल 31 मई को कार्यक्रम होते है, लेकिन इस बार 300 वीं जयंती होने के कारण बड़े पैमाने पर कार्यक्रम होंगे।

विज्ञापन
Indore: President will attend Ahilya celebrations in Indore, Ujjain is also preparing for a big event
देवी अहिल्या जयंती को लेकर बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकमाता देवी अहिल्या के त्रिशाताब्दी वर्ष पर इंदौर में 29 से 31 मई को प्रदेशभर में आयोजन होंगे। मुख्य कार्यक्रम इंदौर के बास्केटबाॅल स्टेडियम में होगा जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा एक बड़ा आयोजन उज्जैन में करने पर भी शुक्रवार को  आयोजित बैठक में चर्चा हुई है। इसकी रुपरेखा तैयार की जा रही है। इंदौर में एक बड़ी शोभायात्रा भी निकाली जा सकती है।

विज्ञापन

देवी अहिल्य बाई का जन्म 31 मई को 1725 में महाराष्ट्र के ग्राम चौढ़ी में हुआ था। इंदौर में हर साल 31 मई को कार्यक्रम होते है, लेकिन इस बार 300 वीं जयंती होने के कारण बड़े पैमाने पर कार्यक्रम होंगे। इसकी तैयारियों को लेकर भोपाल में मुख्यमंत्री ने बैठक ली थी। जिसमें उत्सव समिति से जुड़े पदाधिकारी भी शामिल हुए थे। बैठक में अशोक डागा, माला ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन


ये भी पढें-रविवार और ईद पर भी खुले रहेंगे पंजीयन, निगम कार्यालय, समय भी बढ़ाया
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि माहेश्वरी साड़ी सिर्फ मध्य प्रदेश तक सीमित नहीं रहे। देवी अहिल्या ने महाराष्ट्र, उड़ीसा, कर्नाटक, बिहार, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में लोककल्याण के काम किए है। उन स्थानों पर भी माहेश्वरी साड़ी के बिक्री केंद्र प्रदेश सरकार खोलेगी। बैठक में यह भी बताया गया कि जयंती के उपलक्ष्य में महिला स्टार्टअप पाॅलिसी भी बनाई जा रही है।
 
ये भी पढें-इंदौर में कांग्रेस के नए अध्यक्ष की चर्चा तेज, चौंका सकते हैं जीतू पटवारी

नर्मदा परिक्रमा पथ पर अहिल्या प्रतिमा की स्थापना
नर्मदा परिक्रमा पथ पर भी देवी अहिल्या ने कई घाट और मंदिरों निर्माण किया है। सरकार विचार कर रही है कि परिक्रमा पथ के कुछ स्थानों पर देवी अहिल्या की प्रतिमा लगाई जाए। इसके अलावा महेश्वर घाट पर लाइट एंड साउंड शो भी संस्कृति व पर्यटन विभाग शुरू करने जा रहा है। जल्दी ही इसकी शुरुआत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed