फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: President Draupadi Murmu will stay in Indore for two days, will also visit Mahakal.

Indore: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिन रुकेगीं इंदौर मेें, महाकाल के दर्शन भी करेंगी

Wed, 18 Sep 2024 12:09 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 18 Sep 2024 12:09 PM IST
सार

हेलीकॉप्टर से उड़ान भरकर वे दस बजे उज्जैन पहुंचेंगी और महाकाल के दर्शन करने जाएंगी। इसे बाद वे सुबह 11:30 बजे फिर इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगी और दोपहर 3.10 बजे देवी अहिल्या विश्व विद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगीं। 

विज्ञापन
Indore: President Draupadi Murmu will stay in Indore for two days, will also visit Mahakal.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिन के इंदौर दौरे पर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देेश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूू दो दिवसीय दौरे पर इंदौर आ रही है। वे देवी अहिल्या विश्व विद्यालय के दीक्षांत समारोह मेें शामिल होंगी और उज्जैन में महाकाल केे दर्शन करने भी जाएंगी। राष्ट्रपति बुधवार शाम चार बजे जयपुर से इंदौर के लिए रवाना होंगी।

विज्ञापन


वे शाम 4.50 बजे इंदौर विमानतल पर आएंगी। इसके बाद 5.15 पर इंदौर के मृगनयनी एंपोरियम जाएंगी और वहां बुनकर व कलाकारों से मुलाकात करेंगी। उन्हें एक माहेेश्वरी साड़ी भी भेंट की जाएगी। शाम छह बजे वे रेसीडेंसी कोठी पर पहुंचेंगी और विश्राम करेंगी। शाम 6.30 से 7 बजे के बीच प्रबुद्धजनों से मिलेंगी। गुुरुवार 19 सितंबर को सुबह 9 बजे वे रेसिडेंसी से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी।

विज्ञापन

हेलीकॉप्टर से उड़ान भरकर वे दस बजे उज्जैन पहुंचेंगी और महाकाल के दर्शन करने जाएंगी। इसे बाद वे सुबह 11:30 बजे फिर इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगी और रेसीडेंसी कोठी पहुंचकर दोपहर तीन बजे तक विश्राम करेंगी। दोपहर 3.10 बजे देवी अहिल्या विश्व विद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगीं। शाम 6.20 तक वे समारोह में रहेंगी और इसके बाद पौनेे सात बजे झारखंड केे लिए रवाना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति बिना लहसून प्याज का भोजन करेंगीं

राष्ट्रपति लंच और डिनर रेंसीडेंसी कोठी में ही करेंगी। उनका भोजन बगैैर लहसून प्याज का होगा। उनके लिए दाल रोटी, चावल व सब्जियां रहेगी। उनके खाने के मेन्यू में पनीर की सब्जी नहीं रहेेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed