फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Preparations for the biggest RSS march in Indore, more than 1.5 lakh people will gather.

Indore: इंदौर में आरएसएस के सबसे बड़े पथ संचलन की तैयारी, डेढ़ लाख से अधिक लोग जुटेंगे

Fri, 03 Oct 2025 08:22 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 03 Oct 2025 08:22 AM IST
सार

यह पहला मौका है जब गणवेश की बढ़ती डिमांड को देखते हुए शहर के अलग-अलग स्थानों पर वस्तु भंडार खोले गए है। शहर में संचलन सुबह 9 बजे शुरू होगा और शाम पांच बजे के बाद तक जारी रहेगा। कुल 36 पथ संचलन अलग-अलग क्षेत्रों से निकलेंगे। 

विज्ञापन
Indore: Preparations for the biggest RSS march in Indore, more than 1.5 lakh people will gather.
आरएसएस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पकड़ ज्यादा मजबूत है। अपने शताब्दी वर्ष में संघ इंदौर में सबसे बड़े पथ संचालन को निकालने की तैयारी कर रहा है। पांच अक्टूबर को शहर के अलग-अलग स्थानों से हजारों स्वयंसेवक कदमताल करते हुए चलेंगे। इस पथ संचालन में डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए स्वयंसेवक बीते पंद्रह दिन से घर-घर जाकर संपर्क कर रहे है। संघ की कोशिश है कि हर परिवार से एक सदस्य संचलन का हिस्सा बने।

विज्ञापन

 

आमतौर पर संघ का पथ संचालन हर साल दशहरे पर निकलता है। इसी दिन संघ की स्थापना हुई थी। इस बार संघ का पथ संचालन दशहरे के तीन दिन बाद यानी पांच अक्टूबर को निकालेगा। पिछले साल पथ संचलन में 60 हजार स्वयंसेवक शामिल हुए थे। इस बार शताब्दी वर्ष को देखते हुए दो लाख लोगों को जुटाने की कवायद की गई है। हर क्षेत्र से जुड़े लोगों से संघ के स्वयंसेवक संपर्क कर रहे है और उन्हें पथ संचलन में शामिल होने का आग्रह कर रहे है।

विज्ञापन

 

इस कारण शहर में संघ के गणवेश सिलवाने की संख्या भी बढ़ गई है। यह पहला मौका है जब गणवेश की बढ़ती डिमांड को देखते हुए शहर के अलग-अलग स्थानों पर वस्तु भंडार खोले गए है। शहर में संचलन सुबह 9 बजे शुरू होगा और शाम पांच बजे के बाद तक जारी रहेगा। कुल 36 पथ संचलन अलग-अलग क्षेत्रों से निकलेंगे। उनके स्वागत के लिए मंच भी लगाए जाएंगे और घरों से भी परिवार फूल बरसाकर स्वागत करेंगे। रविवार होने के कारण 5 अक्टूबर को पथ संचलन के निकालने का फैसला लिया गया है,ताकि शहर में ट्रैफिक कम हो और ज्यादा लोग संचलन का हिस्सा बन सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed