फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Potholes on Indore roads remain unfilled, Minister Vijayvargiya inspects patchwork at night

Indore: अभी तक नहीं भर पाए इंदौर की सड़कों के गड्ढे, मंत्री विजयवर्गीय रात को देखने गए पेचवर्क

Sun, 09 Nov 2025 07:18 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 09 Nov 2025 07:18 AM IST
सार

गत दिनो टैक्स सर्वे को लेकर हुए विवाद के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मेयर और निगमायुक्त की बैठक ली थी। जिसमें उन्होंने समन्वय के साथ दोनों को काम करने की हिदायत दी थी और यह भी कहा था कि शहर में अभी तक सड़कों पर गड्ढे है।

विज्ञापन
Indore: Potholes on Indore roads remain unfilled, Minister Vijayvargiya inspects patchwork at night
रात में हो रहा सड़कों पर पेचवर्क। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में वर्षाकाल के दौरान डामर की सड़कों पर गड्ढे हो जाते है, लेकिन दीपावली के पहले सड़कों पर पेचवर्क हो जाता है, लेकिन इस बार अभी तक शहरवासियों को गड्ढों का सामना करना पड़ रहा है। कालोनी मोहल्लों की गलियां तो ठीक, प्रमुख मार्गों पर भी अभी वाहन चालकों को गड्ढों से दो-चार होना पड़ रहा है।

विज्ञापन

 

गत दिनो टैक्स सर्वे को लेकर हुए विवाद के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मेयर और निगमायुक्त की बैठक ली थी। जिसमें उन्होंने समन्वय के साथ दोनों को काम करने की हिदायत दी थी और यह भी कहा था कि शहर में अभी तक सड़कों पर गड्ढे है। यह तो पहले से पता होता कि बारिश के बाद सड़कें खराब होती है। इसके टेंडर, निर्माण की तैयारी वर्षाकाल खत्म होते ही शुरू हो जाती है।

विज्ञापन

 

अब तक पेचवर्क का काम क्यों नहीं हो पाया। उन्होंने एक माह में शहर की सड़कों के गड्ढे भरने के निर्देश अफसरों को दिए थे। मंत्री विजवयर्गीय शनिवार रात व्हाईट चर्च से गीताभवन के बीच चल रहे पेचवर्क के काम को देखने पहुंचे। उन्हें बताया गया कि प्रमुख मार्गों के बाद कालोनियों की एप्रोच वाले मार्गों का भी पेचवर्क किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बीआटीएस पर रैलिंग हटने के बाद पेचवर्क

बीआटीएस की रैलिंग हटाने का काम चल रहा है। बस लेन में डामर की सड़क की ऊंचाई मोटर व्हीकल लेन से ज्यादा रखी गई थी, ताकि बारिश में जलजमाव न हो और बसों के संचालन के समय जलजमाव का पानी उड़कर दूसरे वाहन चालकों तक न आए। अब बस लेन को हटाया जा रहा है, लेकिन सड़क की ऊंचाई असमान नजर आ रही है। इस कारण बीआरटीएस पर भी पेचवर्क निगम को करवा होगा, ताकि हादसे न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed