{"_id":"6602ccd7a8300e0f220f4a3e","slug":"indore-polics-si-khushboo-parmar-social-media-reels-video-goes-viral-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore Police Reels: महिला एसआई का वीडियो वायरल, होली पर दी लट्ठ मारने की चेतावनी, अधिकारी हुए नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore Police Reels: महिला एसआई का वीडियो वायरल, होली पर दी लट्ठ मारने की चेतावनी, अधिकारी हुए नाराज
Tue, 26 Mar 2024 07:00 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 26 Mar 2024 07:00 PM IST
सार
Reels: होली पर लोगों को चार बजे के बाद घर में रहने की चेतावनी देते समय एसआई खुशबू परमार ने वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
महिला एसआई खुशबू परमार की रील्स हुई वायरल।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर की एक एसआई को रील Reels बनाना महंगा पड़ गया। उसने होली पर लोगों को चार बजे के बाद घर में रहने की चेतावनी दी और कहा कि चेतावनी नहीं मानी तो पुलिस द्वारा लट्ठ मार होली का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान उसने वीडियो भी बनाया जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पर अधिकारियों ने महिला एसआई पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। महिला एसआई अपनी रील्स के लिए खासी लोकप्रिय भी हैं। सोशल मीडिया पर उनके बड़ी संख्या में फालोअर्स हैं।
क्या है मामला
इंदौर की महिला एसआई खुशबू परमार सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने होली पर जनता को समझाइश देते समय एक वीडियो बना लिया। पुलिस की गाड़ी में गश्त के दौरान वे अनाउंसमेंट कर रहीं थी कि जनता से निवेदन है, आचार संहिता का ध्यान रखे। अपने-अपने घर चले जाए। 4 बजे तक होली खेलने का समय निर्धारित किया गया था। अपने घर पर रहे वरना पुलिस द्वारा लट्ठ मार होली का आयोजन किया जाएगा। लट्ठ मार होली कहते हुए वो मुस्कुराने लगीं। यह वीडियो उन्होंने खद बनाया था जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद इंदौर पुलिस कमिश्नर और डीसीपी ने खुशबू परमार पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ड्रेस में बनाती हैं वीडियो
खुशबू लसूड़िया थाने में पदस्थ हैं। सोमवार को होली के दौरान खुशबू अपने थाना क्षेत्र में राउंड पर थीं। इस दौरान गाड़ी में सेट के माध्यम से लोगों को समझाइश देते समय उन्होंने यह वीडियो बनाया। वे पहले भी पुलिस थाने में और ड्रेस में कई वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर चुकी हैं जो बहुत वायरल होते हैं।
कई बार हिदायत दे चुका है पुलिस विभाग
पुलिस विभाग कई बार पुलिसकर्मियों को हिदायत दे चुका है कि वे ड्रेस में या फिर थाने पर वीडियो या रील्स न बनाएं। इससे पहले भी कई बार वीडियो वायरल होने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने ड्रेस में वीडियो बनाने पर आपत्ति ली है।