{"_id":"65772c41c994eaccb4066a49","slug":"indore-police-srijan-project-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: बस्तियों में बनेगी बालिकाओं की टीम, मार्शल आर्ट, कानून जैसी विधाओं का ज्ञान देंगे पुलिस अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: बस्तियों में बनेगी बालिकाओं की टीम, मार्शल आर्ट, कानून जैसी विधाओं का ज्ञान देंगे पुलिस अधिकारी
Mon, 11 Dec 2023 09:05 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 11 Dec 2023 09:05 PM IST
सार
सृजन-नई दिशा, नया गगन कार्यक्रम का शुभारंभ। बालिकाओं एवं महिलाओं को सशक्त एवं स्वावलंबी बनाने की दिशा में, इंदौर पुलिस द्वारा सामाजिक जनचेतना लाने के प्रयास।
विज्ञापन
बालिकाओं के साथ पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला अपराधों की रोकथाम एवं उनकी सुरक्षा के लिए इंदौर पुलिस ने नया प्रोजेक्ट शुरू किया है। सृजन-नई दिशा, नया गगन नाम से शुरू किए गए इस प्रोजेक्ट का पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर ने शुभारंभ किया। इसके तहत इंदौर की बस्तियों में बालिकाओं की टीम बनाई जाएगी और उन्हें कई स्तर पर प्रशिक्षण दिए जाएंगे।
इसके तहत महिला सुरक्षा से संबंधित अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय सामाजिक संगठनों की टीम बनाई जाएगी। यह टीमें कमजोर वर्ग की बस्तियों में जाकर 12 से 18 वर्ष की आयु की बालिकाओं का समूह विकसित करेंगी। इसके बाद बालिकाओं के लिए प्रशिक्षण कैंप आयोजित किए जाएंगे। इसमें बालिकाओं को फिजिकल फिटनेस, मार्शल आर्टस, सेल्फ डिफेन्स, कानून का ज्ञान, हेल्थ एवं हाईजीन का ज्ञान, नैतिक शिक्षा, गुड सिटिजनशिप एजुकेशन, कैरियर गाईडेन्स प्रोग्राम इत्यादि प्रदाय कर बालिकाओं को सशक्त एवं स्वावलंबी बनाने की दिशा में विभिन्न प्रयास किए जाएंगे।
बालिकाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा
इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर ने कहा कि इस सृजन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यही है कि बालिकाओं में सुरक्षा की भावना बढ़े तथा उनका आत्मविश्वास और ज्यादा से ज्यादा बढ़े। महिलाएं सशक्त व स्वावलंबी हों। उनमें इतना आत्मविश्वास आ जाए कि वह जीवन में अपने लक्ष्य निर्धारित कर, भविष्य में कुछ बन सकें तथा वह अपने प्रति होने वाले अपराधों एवं उत्पीड़न के प्रति जागरूक हों और इनके विरुद्ध बिना किसी डर और हिचक के आवाज उठा सकें।
विज्ञापन
पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) मनोज कुमार श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) मनीष कपूरिया, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) जगदीश डावर, पुलिस उपायुक्त जोन-3 पंकज पाण्डे, अति. पुलिस उपायुक्त ज़ोन-1 आलोक शर्मा, अति. पुलिस उपायुक्त ज़ोन-4 अभिनय विश्वकर्मा, अति. पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) प्रियंका डुडवे, महिला एवं बाल विकास अधिकारी रामनिवास बुधौलिया, रक्षित निरीक्षक दीपक कुमार पाटिल सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी, शहर के विभिन्न बस्तियों/कॉलोनियों की कमजोर वर्ग की 12 से 18 वर्ष उम्र की करीब 250 बालिकाएं तथा अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अति. पुलिस उपायुक्त प्रियंका डुडवे द्वारा किया गया तथा उक्त सफल कार्यक्रम पर सभी के प्रति आभार व धन्यवाद, रक्षित निरीक्षक दीपक कुमार पाटिल द्वारा व्यक्त किया गया।