फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore police commissioner rakesh gupta makrand deoskar indore news

Indore News: इंदौर के नए पुलिस कमिश्नर बने राकेश गुप्ता, खतरनाक खड़ी कराई गैंग पर कसी थी नकेल

Sun, 04 Feb 2024 10:53 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 04 Feb 2024 10:53 PM IST
सार

इंदौर पुलिस कमिश्नर (indore police commissioner) के पद के लिए कई वरिष्ठ अधिकारी दौड़ में थे, ग्रामीण आईजी राकेश गुप्ता पर रविवार देर रात मुहर लगी। 
 

विज्ञापन
indore police commissioner rakesh gupta makrand deoskar indore news
इंदौर पुलिस कमिश्नर indore police commissioner - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर शहर में राकेश गुप्ता नए पुलिस कमिश्नर (indore police commissioner) बन गए हैं। वे मकरंद देउस्कर की जगह पदभार संभालेंगे। मकरंद देउस्कर को प्रतिनियुक्ति पर बीएसएफ आईजी बनाया गया है। राकेश गुप्ता इंदौर ग्रामीण आईजी थे। अब वे इंदौर पुलिस कमिश्नर का पद संभालेंगे। इससे पहले राकेश गुप्ता इंदौर में एसएसपी और डीआईजी भी रह चुके हैं।
विज्ञापन


राकेश गुप्ता को क्यों मिली जिम्मेदारी
इंदौर डीआईजी रहते हुए राकेश गुप्ता ने कई बड़े बदलाव किए। उन्होंने सियागंज की खड़ी कराई गैंग पर नकेल कसी थी जो शहर में अपराध की प्रमुख गैंग है। इंदौर के कई हाई प्रोफाइल केस भी उन्होंने कम समय में सुलझाए। इनमें से एक केस में डॉक्टर के बेटे के अपहरण और हत्याकांड के मामले में उन्होंने आरोपी को पकड़कर बहुत कम समय में जेल भिजवाया था। कोतवाली इलाके में रहने वाले एक बोहरा व्यापारी के हत्याकांड को भी उन्होंने कुछ घंटों में सुलझाया था। राकेश गुप्ता तकनीक और नवाचार के साथ काम करने के लिए जाने जाते हैं। विभाग के लिए उनका मैनेजमेंट भी हमेशा चर्चा में रहता है। 
विज्ञापन


क्या है खड़ी कराई
खड़ी कराई गैंग व्यापारिक क्षेत्रों में आने जाने वाले लोडिंग वाहनों को रुकवा लेती है। इसके बाद उनसे वसूली करती है। यह गैंग इंदौर में लंबे समय तक वसूली करती रही और इस दौरान कई हत्याएं भी हुई। अब इस गैंग को पूरी तरह से खत्म किया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed