फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore players made name for themselves in Yoga Championship

Indore News: इंदौर के खिलाड़ियों ने योगा चैंपियनशिप में रोशन किया नाम

Thu, 29 Feb 2024 05:04 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 29 Feb 2024 05:04 PM IST
सार

द्वितीय स्टेट लेवल मास्टर योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2024 भोपाल में संपन्न हुई।
 

विज्ञापन
Indore players made name for themselves in Yoga Championship
विजेता - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिजिटल

विस्तार

इंदौर द्वितीय स्टेट लेवल मास्टर योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2024 भोपाल में संपन्न हुई। इसमें रिदमिक पॉवर योग के खिलाड़ियों ने इंदौर का परचम बुलंद किया। वर्ग सीनियर-सी श्रेणी (45+ से 55) में कविता तिवारी ने गोल्ड मेडल जीता, इसी वर्ग में संगीता पतंगिया ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। वहीं 28 से 25 वर्ग में निशा चावड़ा ने गोल्ड अपने नाम किया। सभी को कोच डॉ बरुण कुशवाह और नितिन नागर ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत इंदौर के योगियों की कठिन मेहनत और लगन का परिणाम है। इससे इंदौर का नाम और योग की प्रतिभा को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाने का अवसर मिला है।
विज्ञापन


यह प्रतियोगिता दिखाती है कि इंदौर में योग की प्रतिभा को सम्मान और पहचान मिलती है। इससे और भी अधिक लोगों में योग और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और उन्हें आरोग्य की दिशा में मार्गदर्शन मिलेगा। रिदमिक पॉवर योग के मुकेश पोरवाल, राधा कुशवाह, रुचि अरोरा, रवि करवरिया आदि की ओर से जीतने वालों को बधाई और शुभकामनाएं दी गई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed