फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore pitch stained after 26 years, ban will be imposed if two demerit points are found

Cricket: पिच के कारण 26 साल बाद इंदौर पर फिर लगा दाग, दो डिमेरिट अंक और मिले तो लग जाएगा प्रतिबंध

Fri, 03 Mar 2023 08:39 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 03 Mar 2023 08:39 PM IST
सार

आईसीसी ने खराब पिच के कारण इंदौर के पिच को तीन डिमेेरिट अंक दिए हैं। पांच सालों में यदि दो और डिमेरिट अंक मिले तो होलकर स्टेडियम में टेस्ट मैच के लिए प्रतिबंध लग जाएगा। 

विज्ञापन
Indore pitch stained after 26 years, ban will be imposed if two demerit points are found
इंदौर की पिच का जायजा लेते रोहित; आईसीसी ने इस पिच को तीन डिमेरिट अंक दिए हैं - फोटो : BCCI

विस्तार

खराब पिच के कारण इंदौर को फिर एक दाग झेेलना पड़ा। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेेले गए तीसरे टेस्ट मैच को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने खराब माना है। रेफरी ने जांच के बाद तीन डिमेरिट अंक दिए हैं। इस पिच पर सवा दो दिन मेें 30 विकेट गिर गए और भारत को हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले 1997 में 25 दिसंबर को भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले वन डे मैच को खराब पिच के कारण रद्द करना पड़ा था। इसके बाद मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने होलकर स्टेडियम का निर्माण किया, लेकिन यहां के पिच के कारण फिर एमपीसीए को आलोचना झेलना पड़ रही है।

विज्ञापन


आईसीसी पिच और आउटफील्ड मॉनिटरिंग प्रक्रिया के तहत इंदौर के पिच को खराब बताया गया है। दोनों टीमों के स्पिनरों को पहले दिन की शुरुआत से ही स्पिन के अनुकूल सतह से काफी मदद मिली थी। पहले दिन 14 में से 13 विकेट स्पिनर्स ने लिए थे। पूरे मैच के दौरान गिरे 31 विकेटों में से 26 स्पिनरों ने लिए, जबकि केवल चार विकेट तेज गेंदबाजों के खाते में गए। एक रन आउट हुआ। होल्कर स्टेडियम को आईसीसी ने तीन डिमेरिट अंक दिए हैं। काउंसिल ने यह फैसला मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड के पिच को लेकर रिपोर्ट जमा करने के बाद और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ से बात करने के बाद लिया है। इसके खिलाफ अपील करने के लिए बीसीसीआई के पास अब 14 दिनों का समय है।
विज्ञापन


अचानक किया बदलाव, धड़ाधड़ गिरे विकेट
होलकर स्टेडियम में पहले पीली मिट्टी का पिच मैच केे लिए बनाया गया था, लेकिन मैच शुरू होने के चार दिन पहले अचानक पिच में बदलाव कर काली मिट्टी का पिच तैयार किया गया। इससे स्पिनरों को मदद मिली और पांच दिन का खेेल सवा दो दिन में समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो अंक और मिले तो लग सकता है प्रतिबंध
आईसीसी ने खराब पिच के कारण इंदौर के पिच को तीन डिमेेरिट अंक दिए हैं। पांच सालों में यदि दो और डिमेरिट अंक मिले तो होलकर स्टेडियम में टेस्ट मैच के लिए प्रतिबंध लग जाएगा। अब भविष्य में इंदौर मेें होने वाले मैच में पिच का ध्यान रखना होगा।


पहले झेेल चुका है पिच के कारण इंदौर प्रतिबंध
नेहरू स्टेडियम में 25 दिसंबर 1997 को भारत और श्रीलंका के बीच वन डे मैच होना था, लेकिन तब पिच ठीक से तैयार नहीं किया गया और टप्पा खाते ही पिच पर धूल उड़ रही थी और बाॅल के कारण पिच भी उखड़ने लगा था। एक बल्लेबाज को बाॅल लगने से चोट भी लगी थी। इसके बाद श्रीलंका टीम के कप्तान अर्जुन राणातुंगा ने पिच पर खेलने से इनकार कर दिया था। खराब पिच के कारण तब आईसीसी ने इंदौर पर प्रतिबंध लगा दिया था और इंदौर को अंतरराष्ट्रीय मैच मिलना बंद हो गए थे। तब टिकट लेकर मैदान में आए खेेल प्रेमियों को निराश होना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed