फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Petition regarding helmet- Court said helmet is necessary for safety, decision reserved after completi

Indore: हेलमेट को लेकर याचिका-कोर्ट ने कहा सुरक्षा के लिए हेलमेट जरूरी, सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित

Mon, 04 Aug 2025 07:11 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 04 Aug 2025 07:11 PM IST
सार

कोर्ट ने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष ने बैठक में कहा था कि हेलमेट अनिवार्य की जाना चाहिए। इसके बाद आदेश जारी हुआ। याचिकाकर्ता ने कहा कि बैठक में सड़क के गड्ढे ठीक करने के लिए भी कहा गया था।

विज्ञापन
Indore: Petition regarding helmet- Court said helmet is necessary for safety, decision reserved after completi
हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में हेलमेट के बगैर पंपों पर पेट्रोल नहीं दिए जाने के प्रशासन के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई। कोर्ट में इस मामले में सुनवाई पूरी हो चुकी है और फैसला सुरक्षित रख लिया है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि सुरक्षा के लिए हेलमेट जरूरी है। कलेक्टर को इस तरह का आदेश जारी करने में मजा नहीं आया। यह लाखों लोगों की जिंदगी का सवाल है।

विज्ञापन

कोर्ट ने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष ने बैठक में कहा था कि हेलमेट अनिवार्य की जाना चाहिए। इसके बाद आदेश जारी हुआ। याचिकाकर्ता ने कहा कि बैठक में सड़क के गड्ढे ठीक करने व चौराहों की ट्रैफिक इंजीनियरिंग के लिए भी कहा गया, लेकिन उस पर अफसरों ने अमल नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

जजों ने सुनवाई के दौरान कहा कि हाईकोर्ट में भी बगैर हेलमेट एंट्री नहीं देने का नियम लागू किया जाएगा। एक जज ने कहा कि हमने हाईकोर्ट के बाहर देखा था कि एक वाहन में पांच लोग सवार थे। उन्होंने हेलमेट भी नहीं पहना था। इस तरह के लोग जब हादसे का शिकार होते है तो वे दूसरे वाहन चालकों के लिए भी खतरा बनते है, इसलिए हेलमेट जरूरी है। सोमवार को सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।

 

भाजपा नगर अध्यक्ष ने कहा आदेश को शिथिल करे
 

इंदौर में हेलमेट अनिवार्य करने को लेकर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा का बयान आया है। उन्होंने कहा कि जनहानि से बचने के लिए हेलमेट शहरवासियों को पहनना चाहिए, लेकिन इसकी अनिवार्यता अलग-अलग चरणों में होना चाहिए। शहरवासियों को हेलमेट उपलब्ध कराए, उन्हें जागरुक करे। राखी व अन्य पर्वों को देखते हुए हेलमेट की अनिवार्यता के आदेश में शिथिलता लाना चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed