{"_id":"65aff75d8160999c31090005","slug":"indore-people-showed-devotion-by-donating-blood-celebrated-the-arrival-of-lord-shri-ram-in-a-unique-way-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: जरूरतमंदों के लिए रक्तदान कर दिखाई रामभक्ति, प्रभु श्रीराम के आगमन पर्व का अनूठा सेलिब्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: जरूरतमंदों के लिए रक्तदान कर दिखाई रामभक्ति, प्रभु श्रीराम के आगमन पर्व का अनूठा सेलिब्रेशन
Tue, 23 Jan 2024 11:02 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 23 Jan 2024 11:02 PM IST
सार
इंदौर में लोगों जरूरतमंदों के लिए रक्तदान कर श्रीराम के प्रति अपनी भक्ति दिखाई। 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रक्तदान शिविर लगा।
विज्ञापन
इंदौर में रक्तदान कर श्रीराम के प्रति भक्ति दिखाई।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को इंदौर के निशुल्क ब्लड कॉल सेंटर ने अनूठे तरीके से मनाया। लोगों ने यहां जरूरतमंदों के लिए रक्तदान कर श्रीराम के प्रति अपनी भक्ति दिखाई। थैलेसीमिया से ग्रसित बच्चों को ध्यान में रखते हुए निशुल्क ब्लड कॉल सेंटर रेड क्रॉस ने गंगवाल बस स्टैंड, क्लॉथ मार्केट हॉस्पिटल के पास विशेष ब्लड डोनेशन कैंप लगाया। इस दौरान कई लोगों ने अपना रक्त दान किया। रक्तदानकर्ताओं का सम्मान भी किया गया।
बता दें कि निःशुल्क ब्लड कॉल सेंटर रेड क्रॉस गत 16 वर्षों से निरंतर रूप से जरूरतमंदों के लिए रक्त की व्यवस्था करता आ रहा है। अब तक सेंटर द्वारा लाखों लोगों को पूरी तरह से निःशुल्क रक्त की सहायता की जा चुकी है। 22 जनवरी को रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में इंदौर संभागायुक्त मालसिंह भयडिया एवं एडीएम गौरव बेनल, एडीएम रोशन राय उपस्थित रहे। कैंप में शामिल होने के साथ ही, उन्होंने रक्तदाताओं का सम्मान भी किया।