फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Passengers please note - timings of three trains running from Indore have changed.

Indore: यात्रीगण कृपया ध्यान दे-इंदौर से चलने वाली तीन ट्रेनों का समय बदला

Tue, 18 Nov 2025 06:35 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 18 Nov 2025 06:35 AM IST
सार

इंदौर-पुरी ट्रेन कई बार लेट होती है। इंदौर से पुरी तक यह ट्रेन 24 घंटे का समय लेती है। कई बार ट्रेन को गंतव्य तक पहुंचने के लिए 25 से 26 घंटे भी लगते है। इंदौर से हर दिन चलने वाली इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 22191 ट्रेन का समय भी बदला है।

विज्ञापन
Indore: Passengers please note - timings of three trains running from Indore have changed.
इंदौर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर से प्रतिदिन चलने वाली दो ट्रेन और एक साप्ताहिक ट्रेन का समय पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने बदला है। यह बदलाव इंदौर-देवास, उज्जैन रेलखंड में समय पालन में सुधार के लिए किया गया है।

विज्ञापन

 

इंदौर से प्रतिदिन चलने वाली इंदौर-नैनपुर, पेंचवैली एक्सप्रेस,गाड़ी संख्या 19343 अब इंदौर से 13.15 बजे से रवाना होगी। ट्रेन की नई समय सारणी 22 नवम्बर से लागू होगी। इसके अलावा हमसफर एक्सप्रेस सप्ताह में एक बार इंदौर से पुरी के लिए चलती है। 25 नवंबर से यह ट्रेन इंदौर से 15.5 बजे चलेगी। देवास स्टेशन इसका स्टापेज 15.31 बजे रहेगा। दो मिनट ठहराव के बाद ट्रेन देवास स्टेशन से 15.33 बजे रवाना होगी।

विज्ञापन

 

इंदौर-पुरी ट्रेन कई बार लेट होती है। इंदौर से पुरी तक यह ट्रेन 24 घंटे का समय लेती है। कई बार ट्रेन को गंतव्य तक पहुंचने के लिए 25 से 26 घंटे भी लगते है। इंदौर से हर दिन चलने वाली इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 22191 ट्रेन का समय भी बदला है।

विज्ञापन
विज्ञापन


22 नवंबर से यह ट्रेन इंदौर से 19.35 बजे रवाना होगी। देवास स्टेशन पर यह ट्रेन 20 बजे रुकेगी। तीन मिनट के ठहराव के बाद यह ट्रेन देवास स्टेशन से आगे बढ़ेंगे। रतलाल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि तीनों ट्रेनों के अन्य सभी ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed