फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Parents pushed their son on a stretcher for a kilometre in the scorching sun at Indore's MY Hospital.

Indore: इंदौर के एमवाय अस्पताल में तेज धूप में एक किलोमीटर तक बेटे को स्ट्रेचर पर धकेलते रहे माता-पिता

Sat, 06 Jun 2026 10:35 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sat, 06 Jun 2026 10:35 PM IST
सार

इंदौर के एमवाय अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में इलाज कराने आए किशोर आदर्श को उसके माता-पिता भरी दोपहर में स्ट्रेचर पर ले जाते हुए देखा गया।  दोनो  एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल तक लेे जाते दिखे।  

विज्ञापन
Indore: Parents pushed their son on a stretcher for a kilometre in the scorching sun at Indore's MY Hospital.
धूप मे बेटे को ले जाते माता पिता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के सबसे बड़े एमवाय अस्पताल में अव्यवस्था खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। ऐसा ही मामला शनिवार को सामने आया, जब डॉक्टरों ने एक मरीज को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में भेजा और माता-पिता तेज धूप में अपने बेटे को स्ट्रेचर पर एक किलोमीटर तक ले जाते दिखे। गर्मी से बचाने के लिए मां बार-बार गिला कपड़ा बेटे के शरीर पर ओढ़ाती रही।

विज्ञापन


इंदौर के एमवाय अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में इलाज कराने आए किशोर आदर्श को उसके माता-पिता भरी दोपहर में स्ट्रेचर पर ले जाते हुए देखा गया। इस नजारे ने एमवाय अस्पताल की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए। अस्पताल में परिजनों को खुद स्ट्रेचर पर अपने मरीजों को लाना-ले जाना पड़ता है।

विज्ञापन

आदर्श की रीढ़ की हड्डी में समस्या है और उसका इलाज चल रहा है। शनिवार को डॉक्टरों ने उसे सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में दिखाने के लिए रेफर किया। अस्पताल पर कोई कर्मचारी स्ट्रेचर धकेलने के लिए मौजूद नहीं था। मजबूरी में आदर्श के माता-पिता ने खुद बच्चे को स्ट्रेचर पर लेकर लगभग एक किलोमीटर दूर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल तक पहुंचाया।गर्मी और उमस के बीच माता-पिता अपने छोटे बेटे को धूप से बचाने के लिए बार-बार पानी से चुन्नी भिगोकर उसके ऊपर डालते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आख़िरकार, वहां जाकर उन्हें पता चला कि बच्चे को दिखाना ही नहीं था। केवल उसके मेडिकल दस्तावेज और फाइल्स को डॉक्टर को दिखाना था। परिवार को मजबूरी में दोबारा स्ट्रेचर लेकर वापस एमवाय अस्पताल लौटना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed