फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Operation Bombay Market after 32 years, removed encroachments of shops, demolished sheds

Indore: 32 साल बाद आपरेशन बंबई बाजार, हटाए दुकानों के अतिक्रमण, तोड़े शेड

Thu, 21 Dec 2023 07:30 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 21 Dec 2023 07:30 PM IST
सार

निगम का अमला जब बंबई बाजार पहुंचा तो पार्षद अयाज बेग दुकानदारों के साथ विरोध करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि मकान काफी पुराने है, इसलिए बुलडोजर से पक्के ओटले न तोड़े जाए। इससे मकान कमजोर हो सकते हैै।

विज्ञापन
Indore: Operation Bombay Market after 32 years, removed encroachments of shops, demolished sheds
बंबई बाजार में तोड़े अतिक्रमण। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

बाजारों को अतिक्रमण मुक्त करने की मुहिम के तहत गुरुवार को नगर निगम की रिमूवल गैंग बंबई बाजार जा पहुंची। पुलिस बल और बुलडोजर देख दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदारों ने मुहिम का विरोध भी किया, लेकिन अफसरों ने सख्ती दिखाते हुए 30 से ज्यादा दुकानों के शेड और ओटले हटाए। दो घंटे बाद जब अमला लौटा तो संकरी गली सड़क में तब्दील हो गई।

विज्ञापन


इस मुहिम ने 31 साल पहले चलाए गए आपरेशन बंबई बाजार की याद दिला दी।1991 में पटवा सरकार के समय बंबई बाजार में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाए गए थे। 1991 में दंगे के दौरान तत्कालीन एसपी अनिल धस्माना के अंगरक्षक छेदीलाल दुबे की बंबई बाजार में हत्या हो गई थी। उनके सिर पर किसी ने पत्थर फेंक दिया था।

विज्ञापन

पार्षद ने कहा बुलडोजर से मत तोड़ो

निगम का अमला जब बंबई बाजार पहुंचा तो पार्षद अयाज बेग दुकानदारों के साथ विरोध करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि मकान काफी पुराने है, इसलिए बुलडोजर से पक्के ओटले न तोड़े जाए। इससे मकान कमजोर हो सकते हैै। अफसर नहीं माने और विरोध की चिंता किए बगैर दुकानों के ओटले हटाने का काम शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई दुकानदारों ने फुटपाथ पर ही खाने बनाने का प्लेटफाम बना लिया था और चार फीट तक शेड लगा रखे थे। कर्मचारियों ने दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त कर लिया और ओटले तोड़ डाले।



चप्पल जूतों की दुकानों के बाहर भी जालियां लगी हुई थी। जिसे शुक्रवार तक हटाने के लिए कहा गया हैै। अमले के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद था। बाजार में पहले हुई घटनाअेां से सबक लेकर कर्मचारियों और पुलिस जवानों ने हेलमेट भी पहन रखे थे। मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि ट्रैफिक सुधार के लिए फुटपाथों से अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है। बगैर भेदभाव के अन्य बाजारों में भी अतिक्रमण हटाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed