{"_id":"68aff13556795d9a490e9213","slug":"indore-on-the-kamal-nath-digvijay-controversy-singhar-said-what-is-the-point-of-remembering-old-things-tho-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: कमलनाथ दिग्विजय विवाद पर सिंघार बोले- पुरानी बातों को याद करने से क्या मतलब, जो बिकना थे बिक गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: कमलनाथ दिग्विजय विवाद पर सिंघार बोले- पुरानी बातों को याद करने से क्या मतलब, जो बिकना थे बिक गए
Thu, 28 Aug 2025 11:33 AM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Thu, 28 Aug 2025 11:33 AM IST
सार
नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने कहा कि भाजपा सरकार वोट चोरी करने के अलावा नौकरियां भी चोरी कर रही है। कई पद खाली पड़े है। ओबीसी आरक्षण पर स्पष्ट निर्णय लेने से सरकार बच रही है। इस मामले में भाजपा सरकार की दोहरी नीति नजर आ रही है।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष रहे उमंग सिंघार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ज्योदिरादित्य सिंधिया की बगावत के कारण पांच साल पहले कांग्रेस की सरकार गिरने के कारणों पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बीच तलवारें खींची हुई हैं। सिंह ने हाल ही में खुलासा किया था कि नाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच विवाद थे। जिन्हें समाप्त करने की उन्होंने कोशिश की थी। इस मुद्दे पर अब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि पुरानी बातों को याद करने से क्या मतलब, जो बिकना थे वो बिक गए।
विज्ञापन
सिंघार ने कहा कि बीती ताहि बिसार देने में ही सबकी भलाई है। पांच साल पहले क्या हुआ? क्यों कांग्रेस की सरकारी गिरी। यह सबको पता है। सिंघार ने कहा कि तब मुझे भी लालच दिया गया था। जो बिकना थे, बिक गए। हम बिकाऊ नहीं है, कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे और रहेंगे।
विज्ञापन
भाजपा सरकार वोट के साथ नौकरियां भी चोरी कर रही
नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने कहा कि भाजपा सरकार वोट चोरी करने के अलावा नौकरियां भी चोरी कर रही है। कई पद खाली पड़े हैं। ओबीसी आरक्षण पर स्पष्ट निर्णय लेने से सरकार बच रही है। इस मामले में भाजपा सरकार की दोहरी नीति नजर आ रही है। ओबीसी समाज को केवल छलावा और जुमले दिए जा रहे हैं। इस मामले में बुलाई गई सर्वदलीय बैठक मात्र दिखावा है। अगर सरकार की नीयत साफ है तो तत्काल आदेश जारी कर 27 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जा सकता है।
विज्ञापन
