Indore: अब सुपर काॅरिडोर ब्रिज से विजय नगर के बीच बिछेगी पटरियां, अगले साल होगा इस हिस्से में ट्रायल रन
अब सुपर काॅरिडोर ब्रिज से चंद्रगुप्त मोर्य प्रतिमा, हीरा नगर चौराहा से विजयनगर और रेडिसन होटल चौराहा के बीच मेट्रो का काम किया जाएगा। इस हिस्से में वाय डक्ट का काम लगभग पूरा हो चुका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छह किलोमीटर हिस्से में मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन होने के बाद बीते 15 दिनों से मेट्रो प्रोजेक्ट के काम की रफ्तार धीमी हो गई थी, लेकिन अब अगले हिस्से के लिए वर्क काम ठेकेदार कंपनियों ने तैयार किया है। अब तीन हिस्सों में एक साथ काम शुरू होगा। बेस वर्क वहां पूरा हो चुका है। अब पटरियां बिछाने का काम शुरू होगा।
फिलहाल गांधी नगर मेट्रो डिपो से मेट्रो स्टेशन तक का काम पूरा हो चुका है। यहां मेट्रो का ट्रायल रन भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंंह चौहान की मौजूदगी में किया गया। अब सुपर काॅरिडोर ब्रिज से चंद्रगुप्त मोर्य प्रतिमा, हीरा नगर चौराहा से विजयनगर और रेडिसन होटल चौराहा के बीच मेट्रो का काम किया जाएगा।
इस हिस्से में वाय डक्ट का काम लगभग पूरा हो चुका है। बापट चौराहा पुल और एमआर-10 ब्रिज के पास जोड़ने का काम चल रहा है। उसे जोड़ने के बाद बिजली सप्लाई के लिए अलग से ट्रेक बनाया जा रहा है।
इसके अलावा रेल के लिए पटरियां बिछाई जाएगी। चार किलोमीटर हिस्से में पटरियां बिछाने का काम होगा। अफसरों का कहना है कि दीपावली त्योहार के बाद काम में और तेजी आएगी। तीन हिस्सों में मेट्रो स्टेशन बनाने के काम भी चल रहा है। उनके निर्माण में आठ माह का समय लगेगा।
विजय नगर चौराहा और रेडिसन चौराहे पर स्टेशन के लिए दो फ्लोर बनाए गए है। अगले साल गांधी नगर डिपो से लेकर रेडिसन तक 17 किलोमीटर लंबाई में ट्रायल रन होगा। वर्ष 2026 में मेट्रो का संचालन यात्रियों के लिए शुरू हो जाएगा।
मध्य हिस्से के लिए होने लगा सर्वे
मेट्रो ट्रेन कार्पोरेशन ने आचार संहिता लगने से पहले हम एमजी रोड पर अंडरग्राउंड मेट्रो के काम के टेंडर भी जारी किए, लेकिन अभी एजेंसी तय नहीं हो पाई है। नए साल में ही शहर के घने हिस्से में काम शुरू हो पाएगा। इसके लिए नाथ मंदिर रोड से अंडरग्राउंड खुदाई कर मेट्रो के ट्रेक बनाए जाएंगे, जो रीगल, नगर निगम, मल्हारगंज होते हुए बड़ा गणपति तक पहुंचेंगे। इस हिस्से में काम शुरू करने के लिए रीगल तिराहा, नगर निगम रोड के समीप खुदाई कर सर्वे शुरू हो चुका है। निगम गेट के सामने से राम बाग की तरफ मेट्रो ट्रेन कान्ह नदी के नीचे से भूमिगत जाएगी। इसके लिए सुरंग तैयार होगी।
