फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Now there will be no flights in Indore from 12 midnight to 6 am, winter schedule will be implemented f

Indore: इंदौर में अब रात 12 बजे से सुबह छह बजे तक नहीं कोई उड़ान नहीं, 27 अक्टूबर से लागू होगा विंटर शेड्यूल

Mon, 21 Oct 2024 06:46 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 21 Oct 2024 06:46 PM IST
सार

कोरोना के पहले इंदौर में 24 घंटे एयरपोर्ट खुला रहता था। इसके चलते रात के लिए अलग से स्टाॅफ रहता था, लेकिन बाद में रनवे की मरम्मत के कारण रात में उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ। इसके बाद रात और अलसुबह उड़ानों की संख्या कम हो गई थी।

विज्ञापन
Indore: Now there will be no flights in Indore from 12 midnight to 6 am, winter schedule will be implemented f
इंदौर एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर सहित देश के सभी विमानतलों पर 27 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल लागू होने जा रहा है। इस शेड्यूल में इंदौर से कोई नहीं उड़ान नहीं है। कुछ उड़ानों का समय भी बदला है। इस कारण अब इंदौर एयरपोर्ट से रात 12 बजे से सुबह छह बजे तक कोई उड़ान नहीं होगी।

विज्ञापन

 

पहले इंदौर से शारजाह के लिए रात 12 बजे के बाद इंदौर से विमान उड़ान भरता था, लेकिन अब यह उड़ान 11.55 बजे ही इंदौर से रवाना हो जाएगा। पुणे से रात 1.40 बजे इंदौर आने वाली उड़ान भी अब सुबह 5 बजे इंदौर के लिए रवाना होगी और सुबह छह बजे इंदौर पहुंचेगी।

विज्ञापन

 

कोरोना के पहले इंदौर में 24 घंटे एयरपोर्ट खुला रहता था। इसके चलते रात के लिए अलग से स्टाॅफ रहता था, लेकिन बाद में रनवे की मरम्मत के कारण रात में उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ। इसके बाद रात और अलसुबह उड़ानों की संख्या कम हो गई थी। अब विंटर शेड्यूल के कारण रात 12 बजे से सुबह छह बजे तक इंदौर से कोई विमान टेकआफ नहीं होगा और न ही विमानों की लैंडिग होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बेंगलुरु की उड़ान भी सुबह छह बजे बाद जाएगी

इंदौर से बेंगलुरु की उड़ान पहले सुबह पांच बजे जाती थी। इस उड़ान में यात्री संख्या भी अच्छी रहती थी। अब यह उड़ान सुबह 6.10 बजे इंदौर से रवाना होगी। इसके अलावा बेंगलुरु से देर रात को इंदौर के लिए आने वाली उड़ान भी वहां से जल्दी उड़ान भरेगी और रात को 12 बजे से पहले इंदौर पहुंच जाएगी। वहीं इंदौर से जबलपुर की उड़ान भी सुबह छह बजे के बाद सात बजे इंदौर से रवाना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed