Indore: इंदौर में अब स्पीड के साथ मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन, 17 किलोमीटर तक चली
छले माह दस किलोमीटर, फिर 13 किलोमीटर और 17 किलोमीटर का ट्रायल रन किया गया था। अब रेडिसन चौराहे तक धीरे-धीरे 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मेट्रो ट्रेन को चलाया जाएगा, ताकि संचालन के समय कोई परेशानी न हो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन अब 17 किलोमीटर तक हो रहा है। दस दिन पहले काफी कम स्पीड से मेट्रो का ट्रायल रन हुआ था। गुरुवार को फिर स्पीड बढ़ाकर गांधी नगर डिपो से रेडिसन चौराहा तक ट्रायल रन हुआ। अब धीरे-धीरे स्पीड बढ़ाकर ट्रायल रन लगातार होंगे। अगले साल तक मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को 17 किलोमीटर लंबाई में मेट्रो का संचालन करना है। इस कारण बचे कामों को भी पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें: Indore: भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में इंदौर का दबदबा, गौरव, चावड़ा सहित चार पदाधिकारी
इंदौर में मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन अलग-अलग समय पर हुआ। दो साल पहले छह किलोमीटर का ट्रायल रन हुआ था। फिलहाल इस हिस्से में मेट्रो का संचालन भी हो रहा है, लेकिन पर्याप्त यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। इस कारण शाम के समय ही मेट्रो का संचालन होने लगा है। पिछले माह दस किलोमीटर, फिर 13 किलोमीटर और 17 किलोमीटर का ट्रायल रन किया गया था। अब रेडिसन चौराहे तक धीरे-धीरे 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मेट्रो ट्रेन को चलाया जाएगा, ताकि संचालन के समय कोई परेशानी न हो।
मेट्रो स्टेशनों के निर्माण को पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। इसमें छह माह का समय लग सकता है। तब तक रेलवे सेफ्टी विभाग से संचालन की मंजूरी मिल जाएगी। अगले साल तक मेट्रो का संचालन 17 किलोमीटर हिस्से में किया जा सके। यहां तक मेट्रो के चलने के बाद यात्रियों के लिए भी सुविधा होगी। सुपर कॉरिडोर की आईटी कंपनी व कॉलेजों में पढ़ने वाले विजय नगर व आसपास के हिस्सों में रहते हैं।
सिंहस्थ में मददगार होगी मेट्रो ट्रेन
-इंदौर में 17 किलोमीटर लंबाई में मेट्रो ट्रेन बस स्टेशन, एयरपोर्ट को कवर करेगी। इस कारण यात्रियों को फायदा होगा।
-31 किलोमीटर का कॉरिडोर पूरा होने के बाद हर 30 मिनट के अंतर से मेट्रो ट्रेन चलेगी। शहर में कुल 28 स्टेशनों से ट्रेन गुजरेगी। फिलहाल आठ जगह स्टेशनों का काम चल रहा है। 20 से लेकर 80 रुपये तक मेट्रो ट्रेन का किराया होगा। मेट्रो ट्रेन कॉर्पोरेशन ने किराए के लिहाज से मेट्रो रूट को पांच जोन में बांटा है।
-20 से ज्यादा मेट्रो ट्रेन का संचालन होगा। एक ट्रेन में साढ़े चार सौ यात्री सवार हो सकेंगे। बैठने के अलावा खड़े रहकर सफर करने में भी आसानी होगी। ट्रेन के भीतर लगे पोल में चार ग्रिप दी गई है, जिसे यात्री पकड़ कर सफर कर सकते हैं। मेट्रो ट्रेन बाहरी और आंतरिक रूप से सीसीटीवी कैमरों से लैस होगी।
-सुपर कॉरिडोर पर सात किलोमीटर लंबे रूट पर मेट्रो ट्रेन का संचालन हो रहा है। मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने शुरुआत में मेट्रो ट्रेन का सफर मुफ्त रखा तो डेढ़ लाख से ज्यादा यात्रियों ने उसमें सफर किया, लेकिन जब टिकट लगने लगे तो यात्रियों की संख्या घट गई।
