फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Now the society also jumped into the dispute between the councilors, Sindhi society reached BJP office

Indore: पार्षदों के विवाद में अब समाज भी कूदा, कालरा के समर्थन में सिंधी समाज पहुंचा भाजपा कार्यालय

Tue, 07 Jan 2025 03:25 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 07 Jan 2025 03:25 PM IST
सार

 सिंधी काॅलोनी में व्यापारियों ने दुकानें भी बंद रखी। भाजपा कार्यालय में पार्षद कमलेश कालरा अपनी मां, बच्चे और पत्नी के साथ पहुंचे थे। उन्होंने घर पर हुए हमले की रिकार्डिंग भी सौंपी।

विज्ञापन
Indore: Now the society also jumped into the dispute between the councilors, Sindhi society reached BJP office
सिंधी समाज के लोग भाजपा नगर अध्यक्ष से मिले। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा पार्षद कमलेश कालरा और जीतू यादव के बीच चल रहे विवाद में अब समाज भी कूद गया है। दो दिन पहले जीतू यादव और निगमकर्मी यतींद्र यादव के साथ यादव समाज के लोग मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिलने पहुंचे थे तो मंगलवार को सिंधी समाज के पदाधिकारी भाजपा कार्यालय पहुंचे और जीतू यादव के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की।

विज्ञापन

कुछ समाजजनों ने कहा कि यादव ने कालरा की मां और बेटे को मारा है। यदि संगठन कठोर रवैया नहीं अपनाता है तो सिंधी समाज के लोग भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि इस विवाद को लेकर दोनों पक्षों को शोकाज नोटिस दिया गया है। जांच के बाद संगठन एक्शन लेगा।

विज्ञापन

सिंधी समाज के लोग पुलिस अफसरों से भी मिले और दर्ज किए गए प्रकरण के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। सिंधी काॅलोनी में व्यापारियों ने दुकानें भी बंद रखी। भाजपा कार्यालय में पार्षद कमलेश कालरा अपनी मां, बच्चे और पत्नी के साथ पहुंचे थे। उन्होंने घर पर हुए हमले की रिकार्डिंग भी सौंपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें, कुछ दिनों पहले पार्षद कालरा और निगम कर्मी की काॅल रिकार्डिंग वायरल हुई थी। इसमें कालरा निगमकर्मी के धमकाए जाने पर जीतू यादव के खिलाफ बोले थे। इसके बाद उनके घर पर हमला हो गया था। कालरा ने हमले का आरोप जीतू यादव पर लगाया है।

विधायक मालिनी गौड़ मुझे डांट सकती है
एमआईसी मेंबर जीतू यादव ने कहा कि कालरा बेवजह मुझ पर आरोप लगा रहे हैं। वे चार नंबर विधानसभा के पार्षद हैं, इसलिए विधायक मालिनी गौड़ उन्हें भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष से मिलवाने ले गईं। मेरे साथ कुछ होगा तो मेरे साथ भी खड़ी रहेंगी। यदि मैं कुछ गलत करता हूं तो वे मुझे डांटने का भी हक रखती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed