Indore: इंदौर में अब मास्टर प्लान की सड़कें बनेंगीं, चंद्रभागा सड़क का काम शुरू
अफसरों ने बताया कि सड़क निर्माण से पहले सीवरजे और नर्मदा लाइन भी बिछाई जा रही है। इसके अलावा स्टार्म वाटर लाइन भी बिछेगी,ताकि भविष्य में सड़क खोदने की नौबत न आए। यह इलाका ढलान और ऊंचाई वाला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार ने शहर की 23 सड़कों के लिए 400 करोड़ रुपये मंजूर किए है। नगर निगम मास्टर की सड़कों से बाधक हिस्से हटाने का काम कर चुका है और अब सड़क भी बनने लगी है। चंद्रभागा से कलालकुई मसजिद तक 80 फीट चौड़ाई में सड़क बनाने का काम शुरू हो चुका है। सड़क पर खुदाई कर सीवरेज के पाइप बिछाए जा रहे है। डेढ़ माह बाद सड़क के बेस का काम शुरू होगा।
ये खबर भी पढ़ें: नीट एग्जाम में इस बार बड़े बदलाव, 28 हजार स्टूडेंट्स पर रहेगी कड़ी नजर
पिछले माह इस सड़क से 25 बाधक निर्माणों को नगर निगम ने हटाया था। तब उसका विरोध भी हुआ था, लेकिन सड़क बनने के बाद इस हिस्से का ट्रैफिक आसान हो जाएगा। पहले यहां सड़क कही 40 तो कही 60 फीट चौड़ी थी। अब समान चौड़ाई में सड़क बनेगी। इस सड़क के बनने से गंगवाल बस स्टैंड से सरवटे बस स्टैंड की कनेक्टिविटी भी आसान हो जाएगी। अभी सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम की समस्या मध्य क्षेत्र में है।
अफसरों ने बताया कि सड़क निर्माण से पहले सीवरजे और नर्मदा लाइन भी बिछाई जा रही है। इसके अलावा स्टार्म वाटर लाइन भी बिछेगी,ताकि भविष्य में सड़क खोदने की नौबत न आए। यह इलाका ढलान और ऊंचाई वाला है। यहां जलजमाव की समस्या न आए, इसलिए जल निकासी के लिए भी बड़े पाइप बिछाए जा रहे है। जल्दी ही शहर की अन्य मास्टर प्लान सड़कों का भी चौड़ीकरण किया जाएगा। तीन साल बाद उज्जैन में सिंहस्थ मेला लगेगा। इसे देखते हुए उज्जैन मार्ग से जुड़ने वाली एमआर-4 और एमआर-12 को प्राथमिकता के साथ बनाया जाएगा। एमआर-12 रोड़ इंदौर विकास प्राधिकरण बना रहा है।
