फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Nitin Gadkari and CM will lay the foundation stone for 5 road projects worth Rs 2,300 crore in Indore

Indore: इंदौर में 2,300 करोड़ रुपये लागत की 5 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास आज, नितिन गडकरी और सीएम पहुंचे

Mon, 01 Aug 2022 12:07 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 01 Aug 2022 12:07 PM IST
सार

इंदौर में केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 119 किलोमीटर लंबी 5 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास एवं वन-वे साइड एमिनिटी का लोकार्पण करेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इंदौर में हैं। 

विज्ञापन
Indore: Nitin Gadkari and CM will lay the foundation stone for 5 road projects worth Rs 2,300 crore in Indore
Nitin Gadkari - फोटो : PTI

विस्तार

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के लिए सोमवार का दिन खास रहने वाला है। एक अगस्त को शहर को करीब 2,300 करोड़ रुपये की कई सौगातें देने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पहुंच चुके हैं। पांच सड़क परियोजनाओं की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। सोमवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में समारोह में केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 119 किलोमीटर लंबी 5 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास एवं वन वे साइड एमिनिटी का लोकार्पण करेंगे। 
विज्ञापन


यह कार्यक्रम सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा आयोजित किया जा रहा है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, नागरिक विमानन राज्यमंत्री डॉ. वीके सिंह वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में केन्द्र तथा राज्य सरकार के अनेक मंत्री, सांसद, विधायकगण तथा इंदौर नगर निगम के नव निर्वाचित महापौर शामिल रहेंगे।  2,300 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से बनने वाले इन सड़क परियोजनाओं से प्रदेश में आधारभूत ढांचे की तस्वीर बदलेगी। सड़क तंत्र के मजबूत होने से उद्योगों के विकास को नई दिशा मिलेगी व उद्यमी प्रदेश में और अधिक निवेश के लिए आगे आएंगे, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। 
विज्ञापन


लोकार्पण की जा रही परियोजनाओं के तहत इंदौर खलघाट खंड NH-3 मॉडल पर वन वे साइड एमिनिटी का निर्माण कार्य कराया गया है। जिन परियोजनाओं का शिलान्यास होगा उनमें मुख्य रूप से इंदौर शहर में तेजाजी नगर से बलवाड़ा (इंदौर-बुरहानपुर खंड NH-347BG) पर फोरलेन का निर्माण कार्य, इंदौर राघोगढ़ (इंदौर-हरदा खंड NH-47) पर फोरलेन का निर्माण कार्य, राऊ सर्कल (इंदौर) के सिक्स लेन फ्लाईओवर, DPS-राऊ सर्कल (इंदौर) पर सिक्स लेन पर सर्विस रोड का पुनः निर्माण एवं तेजाजी नगर से बलवाडा खंड (NH-3478G) पर मौजूदा सड़क का सुदृढ़ीकरण कार्य शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि गडकरी जी के पास हमने इंदौर की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए कई मांगें रखी थीं और उन्होंने हमेशा उन्हें माना है। इंदौर को मिलने वाली करीब 2,300 करोड़ रुपये की सौगातों से आवाजाही सुधरेगी, लोगों को जाम और हादसों से मुक्ति मिलेगी और इंदौर तथा आसपास के क्षेत्रों का तेज गति से विकास होगा।


ऐसा रहेगा गडकरी का कार्यक्रम
नितिन गडकरी एक अगस्त को सुबह साढ़े 11 बजे इंदौर आएंगे। गडकरी यहां आयोजित विभिन्न कार्य्रकमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 12 बजे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी तरह वे दोपहर 1.15 बजे इंदौर के मेरियट होटल पहुंचेंगे। गडकरी दोपहर 3 बजे रविन्द्र नाट्यगृह में जन आक्रोश संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4 बजे स्नेहलतागंज गणेश मंडल के पीछे स्थित श्री नाना महाराज तराणेकर संस्थान का भ्रमण करेंगे। इसके बाद वे शाम 5 बजे बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में आयोजित श्री नाना महाराज तराणेकर समारोह में शामिल होंगे। गडकरी शाम 7 बजे इंदौर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed