फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Night temperature in Indore below 12 degrees, the coldest night of the season.

Indore:इंदौर में रात का तापमान 12 डिग्री के नीचे, सीजन की सबसे सर्द रात

Wed, 20 Dec 2023 06:54 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 20 Dec 2023 06:54 PM IST
सार

दिन के तापमान में भी गिरावट रही। अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री रहा। जो सामान्य से पांच डिग्री कम था। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर भारत के कई हिस्सों में बर्फ गिरने लगी है अौर रात का पारा दस डिग्री तक भी पहुंच सकता है।

विज्ञापन
Indore: Night temperature in Indore below 12 degrees, the coldest night of the season.
रात में इंदौर में गिरने लगा तापमान - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

शहर में ठंड के तेवर तीखे होने लगे है। लगातार पारा लुढ़क रहा है। को सीजन की सबसे ठंडी रात रही। तापमान 12 डिग्री के नीचे पहुंच गया। वहीं बुधवार शाम को भी बर्फीली हवाएं चलने से ठंड शरीर में चुभने लगी। लोगों को ठंड से बचने के लिए हीटर और अलाव की जरुरत महसूस होने लगी।

विज्ञापन

मंगलवार रात का तापमान 11.6 डिग्री रहा। इस सीजन में पहली बार इतनी नीचे रहा,हालांकि यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था,क्योकि दिसंबर में आमतौर पर कड़ाके की ठंड रहती । अभी तक रात का 15 डिग्री के आसपास तापमान दर्ज हो रहा था।

विज्ञापन


उधर दिन के तापमान में भी गिरावट रही। अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री रहा। जो सामान्य से पांच डिग्री कम था। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर भारत के कई हिस्सों में बर्फ गिरने लगी है और रात का पारा दस डिग्री तक भी पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

9 साल पहले छह डिग्री तक पहुंचा था पारा

दिसंबर में सबसे ज्यादा ठंड होती है, लेकिन इस बार वैसी ठंड नहीं पड़ रही है। अभी भी रात का तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज हो रहा है। पश्चिम विक्षोभ के कारण दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक ठंड ने ज्यादा असर नहीं दिखाया। लेकिन उत्तर भारत के कुछ इलाकों में बर्फबारी के कारण पश्चिम विक्षोभ कमजोर हुआ। मौसम विभाग के अनुसार 25 दिसंबर के बाद तापमान में थोड़ी बढ़त हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed