फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Night Clture: Night culture now closed in Indore, market will not be able to open overnight

Indore Night Culture: लंबे विरोध के बाद आखिरकार इंदौर में नाइट कल्चर अब बंद, नहीं खुल सकेंगे रातभर बाजार

Fri, 12 Jul 2024 09:04 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 12 Jul 2024 09:04 PM IST
सार

यह आदेश शुक्रवार रात से ही अमल में लाया जाएगा। शहर के एक हिस्से के बाजार रातभर खुलने का विरोध पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित अन्य नेता कर चुके हैं। इंदौर मेें 200 से ज्यादा आईटी कंपनियां हैं।
 

विज्ञापन
Indore Night Clture: Night culture now closed in Indore, market will not be able to open overnight
इंदौर में नाइट कल्चर बंद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में दो साल पहले बीआरटीएस के 12 किलोमीटर हिस्से को रातभर खुला रहने के आदेश कलेक्टर आशीष सिंह ने शुक्रवार को निरस्त कर दिए हैं। अब रातभर बाजार नहीं खुल सकेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस व्यवस्था की समीक्षा करने को कहा था। इंदौर मेें रात 12 बजे तक शहर के बाजार बंद हो जाते हैं।  

विज्ञापन

यह आदेश शुक्रवार रात से ही अमल में लाया जाएगा। शहर के एक हिस्से के बाजार रातभर खुलने का विरोध पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित अन्य नेता कर चुके हैं। इंदौर मेें 200 से ज्यादा आईटी कंपनियां हैं। इंदौर में स्टार्टअप को लेकर हुए एक बड़े समारोह में पूर्व मुुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कंपनियों ने रात में बाजार खुले रखने की मांग की थी।

विज्ञापन



इसके बाद तत्कालीन कलेक्टर मनीष सिंह ने इंदौर के साढ़े 12 किलोमीटर हिस्से को रातभर खुला रखने के आदेश जारी किए थे, लेकिन बाद में देर रात को युवक-युवतियों द्वारा शराब पीकर हंगामा करने, मारपीट करने के मामले सामने आने लगे थे। इसके बाद इस व्यवस्था पर सवाल उठने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सराफा, बस, रेलवे स्टेशन रह सकते है खुले

यह आदेश 11 किलोमीटर लंबेे बीआरटीएस के जारी हुआ हैै। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड अौर सराफा चौपाटी देर रात तक पहलेे की तरह खुली रहेगी।

हो चुकी है हत्याएं

नाइट कल्चर के दौरान भंवरकुआ चौराहे पर डेढ़ साल पहले एक युवक की चाकू मारकर कुछ युवकों ने हत्या कर दी थी। युवक भंवरकुआ चौराहे के रेस्टोरेंट पर रात को खाना खाने आया था। इसके अलावा मेघदूत चौपाटी पर भी एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।



आरोपियों में एक युवती भी शामिल थी। मृतक युवती का एक्स ब्वाय फ्रेंड था। इसके अलावा शराब पीकर देर रात तक हंगामा करने की घटनाएं भी कई बार सामने आ चुकी है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed