फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news youth dies at wedding after sudden cardiac arrest in indore

Indore News: बारात में अचानक मौत! 35 वर्षीय युवक की धड़कन थमी, दोस्त देखते रह गए

Mon, 01 Dec 2025 07:37 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 01 Dec 2025 07:37 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में दोस्त की बारात में शामिल 35 वर्षीय युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। समारोह के दौरान युवक को घबराहट और तेज पसीना आने पर दोस्तों ने उसे तुरंत निहार अस्पताल ले जाया, जहां से डॉक्टरों ने एमवाय रेफर कर दिया।

विज्ञापन
indore news youth dies at wedding after sudden cardiac arrest in indore
जितेन्द्र सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में रविवार को दोस्त की बारात में शामिल एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। कार्यक्रम के दौरान उसे अचानक घबराहट होने लगी, जिसके बाद वह डीजे की गाड़ी में जाकर बैठ गया। हालत और खराब होने पर उसके साथी उसे नजदीकी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात उसकी मौत हो गई, जिससे शादी का माहौल मातम में बदल गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें 
बिजली कंपनी के उर्जस एप ने दिया धोखा, उपभोक्ता नहीं कर पाए बिलों का भुगतान
विज्ञापन


घबराहट और तेज पसीने से बढ़ी चिंता, दोस्तों ने तुरंत पहुंचाया अस्पताल
हीरानगर पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय जितेंद्र, पिता संतोष सूर्यवंशी, निवासी बाणगंगा, रविवार को अपने दो अन्य दोस्तों के साथ चौकसे धर्मशाला में एक दोस्त की शादी में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान उसे अचानक घबराहट हुई और वह डीजे की गाड़ी में बैठ गया। कुछ ही देर में उसे तेज पसीना आने लगा, जिसके बाद दोस्तों ने स्थिति गंभीर समझकर उसे तुरंत निहार अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमवाय रेफर के बाद बिगड़ी हालत, डॉक्टरों ने किया प्रयास लेकिन बचा नहीं सके
निहार अस्पताल में ईसीजी जांच के बाद डॉक्टरों ने जितेंद्र को तत्काल एमवाय भेजने की सलाह दी। करीब आधे घंटे बाद जब उसके मित्र उसे लेकर एमवाय पहुंचे, तब तक जितेंद्र की हालत बेहद खराब हो चुकी थी। वहां डॉक्टरों ने उसे सीपीआर दिया और हार्टबीट जांची, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सा टीम के अनुसार शुरुआती जांच में हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है।

परिवार में शोक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से साफ होगी वजह
डॉक्टरों के अनुसार घटना की वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। बताया जाता है कि जितेंद्र चेयर बनाने का काम करता था। उसके परिवार में माता-पिता, एक बड़ा भाई और पत्नी हैं। अचानक हुई इस मौत से परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed